शिक्षा

GATE 2027 के लिए IIT मद्रास ने मॉक टेस्ट लिंंक किया एक्टिवेट, CBT के तौर तरीकों के बारे में जान सकेंगे कैंडिडेट्स

GATE 2027: ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 में शामिल होने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने GATE 2027 के लिए मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है. इस मॉक टेस्ट के माध्यम से GATE 2027 में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स एग्जाम फॉर्मेट के बारे में जान सकेंगे. असल में GATE का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाता है. IIT मद्रास ने कहा है कि मॉक टेस्ट के माध्यम से कैंडिडेट्स GATE के CBT तौर तरीकों के बारे में जान सकेंगे.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि GATE 2027 में शामिल हो रहे कैंडिडेट्स कैसे और कहां मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं. जानेंगे कि GATE 2027 में कितने विषयों के एग्जाम होंगे. जानेंगे कि GATE में कैसे सवाल पूछे जाएंगे. इसके साथ ही GATE के बोर में जानेंगे.

क्या है GATE?

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, विज्ञान, कॉमर्स, आर्ट्स, आर्किटेक्चर और मानविकी (ह्यूमैनिटीज) जैसे विषयों में कैंडिडेट्स की समझ का मूल्यांकन करती है. GATE स्काेर के माध्यम से कैंडिडेट्स केंद्रीय शिक्षा मंत्रालयसमर्थित संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ हीकई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर का उपयोग करते हैं.

GATE 2027 मॉक टेस्ट में यहां शामिल हों

IIT मद्रास ने GATE 2027 के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है. GATE 2027 में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइनमॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं.जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सांख्यिकी (स्टैटिस्टिक्स), अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) और अन्य विषयों के लिए मॉक टेस्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं. IIT मद्रास ने GATE 2027 का मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट करने के साथ कहा है कि इसके माध्यम से कैंडिडेट्स CBT के तौर-तरीकों और इसके इंटरफेस से परिचित हो सकेंगे.

कब है GATE 2027

IIT मद्रास की तरफ से GATE 2027 का आयोजन किया जाना है. जारी शेड्यूल के अनुसार GATE का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाना है.आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GATE 2027 का रिजल्ट 19 मार्च, 2027 को जारी किया जाएगा.

GATE 2027 में कैसे सवाल आएंगे?

GATE 2027 का आयोजन 30 टेस्ट पेपरों के लिए किया जाएगा. एक कैंडिडेट सिर्फ एक या अधिकतम दो पेपरों में शामिल हो सकता है. GATE परीक्षा में छात्रों से मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न पूछे जाएंगे.

Related Articles

Back to top button