मनोरंजन

वरुण धवन की भेड़िया 2 हुई कन्फर्म, 4 साल पहले आए फर्स्ट पार्ट ने कितना कलेक्शन किया था, हिट थी या फ्लॉप?

अमर कौशिक ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें भेड़िया पहले लैपटॉप सुंघ रहा है इसके बाद गुस्से में लैपटॉप पर लात मारकर उसे गिरा देता है और एक हूंकार भरता है. वीडियो शेयर करने के साथ अमर ने कैप्शन में लिखा- भेड़िया इस बात से नाराज है कि फिल्म की राइटिंग में इतना समय क्यों लग रहा. क्या करें, भेड़िया अंकल जल्द ही आ रहे हैं.भेड़िया फिल्म की बात करें तो वरुण धवन की ये फिल्म 2022 में आई थी. इस फिल्म का निर्देशन भी अमर कौशिक ने ही किया था. फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं. इसका निर्माण दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया था.रिपोर्ट्स की मानें तो भेड़िया फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये का था. वहीं इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपये का था. फिल्म के वर्डिक्ट की बात करें तो ये एक बिलो एवरेज फिल्म रही थी. कहीं-कहीं इसे एक फ्लॉप फिल्म के तौर पर भी जाना जाता है.दरअसल वो समय ऐसा था जहां लोग थिएटर्स या किसी पब्लिक प्लेस में जाने से घबराते थे. कोरोना की सेकंड वेब की वजह से देश दहशत में था. साथ ही लॉकडाउन के कुछ नियम भी थे. ऐसे में इस फिल्म को इसका नुकसान देखना पड़ा था. लेकिन उम्मीद है कि फिल्म के दूसरे पार्ट को पहले के मुकाबले अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.

Related Articles

Back to top button