मनोरंजन

इमरान हाशमी की गनमास्टर G9 या आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया, ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?

2026 Box Office Clash: फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलता है. अब नवंबर महीने के जाते-जाते एक और बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने जा रहा है. दो नई फिल्में रिलीज हुई हैं. एक फिल्म आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया है. वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर G9 भी सिनेमाघरों में लग गई है. इन दोनों फिल्मों के बीच आगे निकलने की जद्दोजहद देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्मों को एडवांस बुकिंग में काफी फायदा भी मिला है.

आइए जानते हैं कि दोनों ही फिल्मों ने एडवांस बुकिंग के मामले में कितना कलेक्शन कर लिया है. साथ में ये भी जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस के मैदान पर इन दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म आगे जाएगी.

गनमास्टर जी9 ने एडवांस बुकिंग में कितने कमाए?

गनमास्टर जी9 की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के 1.28 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ब्लॉक सीट्स मिलाकर इस फिल्म ने 2.32 करोड़ रुपये की कमाई की है. इमरान हाशमी की इस फिल्म के ट्रेलर को पसंद भी किया गया था. फैंस एक बार फिर से उनकी फिनोमिनल पर्सनालिटी और करिश्मा का आनंद लेने के लिए तैयार हैं.

ये प्रेम मोल लिया ने एडवांस बुकिंग में कितने कमाए?

आयुष्मान खुराना एक बार फिर से एक पारिवारिक फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आ रहे हैं. शरवरी वाघ के साथ उनकी फिल्म ये प्रेम मोल लिया रिलीज कर दी गई है. इसकी फाइनल एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी आ गए हैं. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक बिना ब्लॉक सीट्स के 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ब्लॉक सीट्स मिलाकर 2.88 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसका मतलब कि एडवांस बुकिंग के मामले में दोनों ही फिल्मों के आंकड़े आसपास ही हैं.

ये भी पढ़ें- वरुण धवन की भेड़िया 2 हुई कन्फर्म, 4 साल पहले आए फर्स्ट पार्ट ने कितना कलेक्शन किया था, हिट थी या फ्लॉप?

ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?

इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपये से लेकर 8 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ये प्रेम मोल लिया की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर 5-7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. दोनों ही फिल्में लगभग एक जैसी शुरुआत कर सकती है. लेकिन इतना तो तय है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में रामायण का गेम बिगाड़ने के लिए तैयार हैं.

Related Articles

Back to top button