विदेश में अब नहीं लेना पड़ेगा नया सिम! सीधे WhatsApp से मिलेगा eSIM डेटा प्लान, जानें क्या है अपकमिंग फीचर

दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप्स WhatsApp अपने यूजर्स को जल्द ही एक फीचर दे सकता है. WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर लाने वाला है. इस फीचर के आने के बाद विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स की बड़ी चिंता दूर हो जाएगा. अभी तक दूसरे धेश में जाने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए या तो लोकल SIM खरीदनी पड़ती है या फिर महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक का रिचार्ज करना होता है. लेकिन आने वाले समय में WhatsApp इसी समस्या को दूर कर सकता है. मेटा के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक ऐसा फीचर यूजर्स को मिल सकता है, जिसकी सहायता से यूजर ऐप के अंदर ही विदेश के लिए eSIM डेटा प्लान खरीद पाएंगे.
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp 1Global के साथ पार्टनरशिप में इस फीचर को तैयार कर रही है. इसकी झलक WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.47.4 में सबसे पहले देखने को मिली है. यह वर्जन Google Play Store पर मौजूद है.
WhatsApp पर कैसे काम करेगा नया eSIM फीचर?
WhatsApp में इस नए फीचर के आने से विदेश जाने वाले यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इंटरनेट प्लान खोज सकेंगे. माना जा रहा है कि WhatsApp इसमें फिक्स्ड डेटा और अनलिमिटेड डेटा दोनों तरह के प्लान पेश कर सकता है. यानी किसी को कम इंटरनेट की जरूरत है तो वह लिमटेड डेटा वाला प्लान ले सकेगा, वहीं ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर अनलिमिटेड डेटा का ऑप्शन देख सकेंगे.
यूजर देश का नाम सर्च करके या लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन और अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से भी प्लान सेलेक्ट कर पाएंगे. इसके साथ ही ग्लोबल डेटा प्लान का ऑप्शन भी मिलने की पूरी संभावना है. प्लान खरीदने के बाद WhatsApp समर्थित फोन में eSIM इंस्टॉल करने की सुविधा देगा.
सिम निकालने की भी नहीं होगी जरूरत
इसकी एक खास बात यह भी होगी कि यूजर को अपने फोन की मौजूदा SIM निकालने की जरूरत नहीं होगी. ट्रैवल eSIM अलग से काम करेगी और फोन में पहले से मौजूद SIM भी ऑन रहेगी. ऐसे में यूजर अपने पुराने मोबाइल नंबर पर कॉल और मैसेज रिसीव कर सकेंगे. जैसे ही फोन विदेश में किसी नेटवर्क से कनेक्ट होगा, खरीदा गया डेटा प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा. WhatsApp इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए भी देगा.
कब आएगा WhatsApp का यह फीचर?
WhatsApp का यह नया फीचर कब से रोलआउट होना शुरू होगा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल यह फीचर शुरुआती दौर में है और इस पर काम जारी है. अभी बीटा यूजर्स भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.
ये भी पढे़ंः 1.30 लाख का iPhone 17 Pro अब 80 हजार से भी सस्ता, जानिए कहां मिल रहा है ऑफर
ये भी पढे़ंः गजब की है Samsung की ये स्मार्टवॉच, अब सोते-सोते भी पकड़ लेगा गंभीर बीमारी




