शिक्षा

ICSI CSEET अक्टूबर 2026 का रिजल्ट जारी, भक्ति संजय शाह बनीं टॉपर, यहां देखें स्कोरकार्ड

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्टूबर 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. संस्थान ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और ई-मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी है. अक्टूबर सेशन की परीक्षाएं 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में भक्ति संजय शाह ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, ICSI ने फरवरी 2027 सत्र की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

ICSI की ओर से जारी टॉपर्स की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 की CSEET परीक्षा में भक्ति संजय शाह ने टॉप किया है. अभिमन्यु सिंह राजपूत दूसरे और मंजिरी जोशी तीसरे स्थान पर रही हैं. संस्थान ने रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के विषयवार अंकों की जानकारी भी जारी की है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ई-मार्कशीट और प्रोविजनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी.

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

  • 1. ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर ICSI CSEET अक्टूबर 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
  • 4. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को नहीं भेजी जाएगी. इसे केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकेगा.

ICSI CSEET Result 2026

फरवरी 2027 सत्र की परीक्षा 1 फरवरी से

ICSI ने CSEET के अगले सत्र यानी फरवरी 2027 की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, परीक्षा 1 से 4 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी. इस सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

अंकों के वेरिफिकेशन के लिए भी कर सकेंगे आवेदन

परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले उम्मीदवार उनके वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ICSI की ओर से अंकों के वेरिफिकेशन की ऑनलाइन सुविधा 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवार इस अवधि के दौरान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेंगे.

Related Articles

Back to top button