1000 करोड़ छोड़िए, भारत का एकलौता डायरेक्टर जिसकी 2 फिल्मों ने पार किए 1500 करोड़, राजामौली-आदित्य धर भी रह गए पीछे

Box Office Surprise: बॉक्स ऑफिस पर हर दिन रिकॉर्ड टूटते और बनते हैं. लेकिन कुछ रिकॉर्ड खास होते हैं. या तो ये इसलिए खास होते हैं क्योंकि ये कभी बने नहीं होते हैं. या तो इसलिए कि कबके बने रिकॉर्ड्स को ये तोड़ रहे होते हैं. इस बनने और टूटने के क्रम में 15 दिनों में रामायण ने भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं. और अब 4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण फिल्म के जरिए इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
पहले ही नितेश तिवारी अपनी फिल्म दंगल के साथ कई सालों से देश की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने सिर पर लिए घूम रहे हैं. इस दौरान कई सारी मूवीज रिलीज हुईं लेकिन ये फिल्में बड़े-बड़े कीर्तिमान रचने के बाद भी दंगल को नहीं छू सकीं. अब नितेश तिवारी की ही फिल्म रामायण इसके करीब पहुंच गई है.ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 2000 करोड़ कमाएगी और नितेश तिवारी के करियर की दूसरी 2000 करोड़ी मूवी बनकर दिखाएगी.
फिलहाल रामायण फिल्म को लेकर फैंस के बीच गहरी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच एक बड़ा और यूनिक रिकॉर्ड तो नितेश तिवारी ने बना ही लिया है. ये रिकॉर्ड अब तक भारतीय सिनेमा के इतिहास में कोई नहीं बना सका. बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसे डायरेक्टर्स भी इस रिकॉर्ड से अब तक वंछित रह गए हैं. दरअसल रामायण के 1500 करोड़ कमाते ही अब नितेश तिवारी भारतीय सिनेमा के इतिहास के एकलौते ऐसे डायरेक्टर बन गए हैं जिनकी 2 फिल्मों ने 1500 करोड़ से ज्यादा कालेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म के इस कलेक्शन को काफी सराहनीय माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रामायण फिल्म के लक्ष्मण के मीम्स, एक्टर रवि दुबे ने किया रिएक्ट
राजामौली-सुकुमार-आदित्य धर भी नहीं कर सके ये कमाल
दरअसल नितेश तिवारी की इस रामायण से पहले उनकी भी एक ही फिल्म ऐसी थी जिसने 1500 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. वहीं इसके अलावा एस एस राजामौली, सुकुमार और आदित्य धर जैसे डायरेक्टर्स की फिल्में भी 1500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी थीं. इसमें बाहुबली 2, पुष्पा 2, धुरंधर 2 और दंगल का नाम शामिल था. अब इसमें रामायण पार्ट 1 की एंट्री हो गई है. इस फिल्म के साथ ही अब नितेश तिवारी ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे मजबूत डायरेक्टर की अपनी पोजिशन को और भी स्ट्रॉन्ग बना लिया है. अब अगर उनकी ये फिल्म 2000 करोड़ कमा ले जाती है तो ये कमाल करने वाले भी वे एकलौते एक्टर हो जाएंगे.




