‘रामायण पार्ट 2’ का 60 परसेंट काम पूरा, फिर क्यों 2028 तक अटकी फिल्म? अब सिनेमैटोग्राफर ने खोला राज

Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ को 2000 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. फिलहाल 8 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर से 1000 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, सबसे शानदार कलेक्शन वीक डेज में ही हुआ है. शुरुआत में बेशक फिल्म वैसे रिकॉर्ड नहीं बना पाई, जैसी उम्मीद थी पर अब रोकना मुश्किल हो गया है. रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म को काफी प्यार मिला है. लेकिन अब पार्ट 2 के लिए 2028 तक का इंतजार करना होगा. क्योंकि मेकर्स ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि फिल्म 2027 दिवाली पर नहीं आ पाएगी. लेकिन अब ऐसा भी बताया जा रहा है कि सीक्वल का 60 परसेंट काम पूरा हो गया है. तो फिर क्यों फिल्म को आगे शिफ्ट किया गया.
हाल ही में ‘रामायण पार्ट 2’ को लेकर जानकारी मिली कि, 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी हैय सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने कहा कि, ”हमने ‘पार्ट 2’ की लगभग 60 परसेंट शूटिंग पूरी कर ली है. अभी बहुत सारा VFX और मोशन कैप्चर का काम बाकी है. क्योंकि दूसरा पार्ट पहले पार्ट के मुकाबले कहीं ज्यादा ग्रैंड होने वाला है.”
क्यों 2028 तक शिफ्ट हुई ‘रामायण 2’?
दरअसल इस सीक्वल की टाइमलाइन को समझना आसान हो जाता है. भले ही शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है. लेकिन अभी VFX का भारी-भरकम काम बाकी है. इसमें नॉर्मल फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन प्रोसेस के मुकाबले कहीं ज्यादा समय और मेहनत लगेगी. वहीं, सिनेमैटोग्राफर ने यह भी कहा कि, ”दूसरे पार्ट में हनुमान और पूरी वानर सेना जैसे कई और CG किरदार हैं.” इससे चुनौती केवल शूटिंग तक सीमित न रहकर, पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान एक पूरा युद्ध-क्षेत्र तैयार करने की हो जाती है.
वहीं, फिल्म का एक्शन डिजाइन काफी हद तक लेयर्ड मोशन-कैप्चर, क्रिएचर वर्क और बड़े डिजिटल एनवायरनमेंट पर बेस्ड है. खासकर युद्ध के सीन्स और सुपरह्यूमन किरदारों के लिए. यही वजह है कि ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ने के बावजूद, इसे पूरा होने में ज्यादा समय लगने की उम्मीद है. ‘रामायण पार्ट 2’ में काम तब खत्म नहीं होता जब एक्टर्स की शूटिंग पूरी हो जाती है. बल्कि, यह तब पूरा होता है जब विज़ुअल वर्ल्ड, युद्ध का लेवल और CG किरदार… ये सब मिलकर एक शानदार एक्सपीरियंस देता है.




