Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने वालों की हुई मौज! Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, ऐसे बचेंगे हजारों रुपये

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि फोन का कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सब कुछ शानदार हो, तो Samsung Galaxy S25 Ultra आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि इस महंगे स्मार्टफोन को अब कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है. ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट के साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं. इस फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा, बड़ी डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और S Pen जैसे फीचर्स मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस फोन को खरीदने पर कितनी बचत हो सकती है.
Samsung Galaxy S25 Ultra पर कितना डिस्काउंट?
Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल फिलहाल 86,818 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा, ग्राहक बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर कीमत को और कम कर सकते हैं. अगर आपके पास पुराना iPhone 15 Pro है और आप उसे एक्सचेंज करते हैं, तो 48,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है. हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने फोन की कंडीशन और Flipkart की शर्तों पर निर्भर करेगी.
वहीं, PNB बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,350 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. ये ऑफर तय शर्तों के साथ उपलब्ध हैं. इसके अलावा, Samsung Galaxy Watch 8 और चुनिंदा स्टोरेज एक्सेसरीज खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है.
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है. इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए मिलेगा 200MP कैमरा
फोन के पीछे चार कैमरे दिए गए हैं. इनमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. इसमें 100x Space Zoom का सपोर्ट भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर और बैटरी भी दमदार
Samsung Galaxy S25 Ultra में 3nm टेक्नोलॉजी पर बना Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है. फोन में 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं.इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है.
यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुआ Logitech का नया स्मार्ट माउस! उंगलियों के इशारे पर होंगे कई काम,जानिए कितनी है कीमत
अंतरिक्ष में लगेंगे AI डेटा सेंटर! 2029 में ब्लू ओरिजिन के रॉकेट से सैटेलाइट भेजेगा गूगल




