उत्तर प्रदेश

मौका हाथ से न जाने दें! Samsung के फोल्डेबल फोन में सीधी ₹56,000 की गिरावट

दिवाली और धनतेरस पर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung का फोल्डेबल फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है. इस फोन को अब 56,000 रुपये तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं, खरीदारी पर बैंक डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है. फोन की खासियत इसका 200MP कैमरा, बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन और Google Gemini जैसे AI फीचर्स हैं. Amazon की दिवाली सेल में इस प्रीमियम फोन पर मिल रहे ऑफर के बारे में आइए जानते हैं.

Samsung Galaxy Z Fold 7 पर मिल रहा है इतना डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Fold 7 को Amazon पर 1,28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है. इसकी असली MRP 1,84,999 रुपये है. यानी फोन की कीमत में सीधे 56,000 रुपये की कमी देखने को मिल रही है. इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत खरीदारी करने पर 3,689 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है.

यह फोल्डेबल स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है. इसमें 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB का विकल्प मिलता है. ग्राहक इसे ब्लू शैडो, जेट ब्लैक और कोरल रेड जैसे तीन रंगों में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स

Samsung के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फोल्ड होने वाली स्क्रीन है. इसमें 8 इंच का 2X डायनैमिक AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक है. फोन के बाहर 6.5 इंच का 2X डायनैमिक AMOLED कवर डिस्प्ले भी दिया गया है. यानी फोन को बिना खोले भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

डिजाइन की बात करें तो फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 8.9mm और खुलने पर 4.2mm रह जाती है. इसका वजन 215 ग्राम है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन के आगे और पीछे Corning Gorilla Ceramic 2 की सुरक्षा भी मिलती है.

200MP कैमरे के साथ मिलता है ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 7 के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं. इसमें 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो 10MP कैमरे मिलते हैं. इनमें एक कैमरा मेन डिस्प्ले पर और दूसरा कवर डिस्प्ले पर दिया गया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है.

यह भी पढ़ें- अब घर के पास नहीं, शहर के किसी भी कोने से मंगवा सकेंगे खाना! Zomato ने बदला ऑर्डर करने का तरीका

भारत में जल्द होने वाली है Samsung Galaxy S27 की एंट्री, 12GB की रैम और 25W की फास्ट चार्जिंग

Related Articles

Back to top button