लैपटॉप की बैटरी बार-बार खत्म होने से हैं परेशान? Asus ने लॉन्च किया 33 घंटे चलने वाला नया Zenbook 14

अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो Asus ने भारत में अपना नया Zenbook 14 (2026) लॉन्च कर दिया है. इस लैपटॉप की खास बात है कि यह Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के ऑप्शन में आता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक चल सकती है. इसके साथ 3K 120Hz OLED टचस्क्रीन और AI से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं. लैपटॉप के साथ कंपनी ने ZenMouse MD202 भी पेश किया है.
Asus Zenbook 14 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Asus Zenbook 14 की शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपए रखी गई है. इसके तीन अलग-अलग वेरिएंट मिलेंगे. AMD Ryzen AI 7 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 1,56,990 रुपये है, जबकि Intel Core Ultra 9 वाला टॉप वेरिएंट 1,67,990 रुपये में आएगा. वहीं, नए ZenMouse MD202 की कीमत 6,999 रुपये है. लैपटॉप को Asus Exclusive Stores, कंपनी की ई-शॉप, Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और दूसरे रजिस्टर्ड रिेटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. ग्राहक चाहे तो नो-कॉस्ट EMI और कम ब्याज वाली EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
डिस्प्ले और प्रोसेसर की डिटेल्स
Intel वाले Zenbook 14 (UX3480AA) में 14-inch का 3K OLED टचस्क्रीन मिलता है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और HDR में पीक ब्राइटनेस 1,100 nits तक जाती है. यह 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है. AMD वेरिएंट (UX3480KA) में 14-inch की Full-HD+ OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी मिलता है. Snapdragon मॉडल (UX3480QA) में भी 14-inch की Full-HD+ OLED स्क्रीन है.
प्रोसेसर की बात करें तो टॉप मॉडल में Intel Core Ultra 9 386H चिपसेट दिया गया है. AMD वेरिएंट में Ryzen AI 7 345 और सबसे किफायती मॉडल में Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर मिलता है. Intel और AMD मॉडल में NPU की क्षमता 50 TOPS तक है, जबकि Snapdragon वेरिएंट 45 TOPS तक का परफॉर्मेंस देता है.
रैम, स्टोरेज और बैटरी
तीनों मॉडल Windows 11 Home पर चलते हैं. इनमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 दिया गया है. Snapdragon मॉडल में Bluetooth 5.3 मिलता है. बैटरी की बात करें तो Intel वेरिएंट में 70Wh और AMD मॉडल में 50Wh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि लैपटॉप 33 घंटे तक चल सकता है. इसमें USB Type-C फास्ट चार्जिंग और 68W एडॉप्टर का सपोर्ट भी मिलता है.
ZenMouse MD202 भी हुआ लॉन्च
Asus ने लैपटॉप के साथ ZenMouse MD202 भी पेश किया है. इसमें Ceraluminum टॉप कवर और एक से ज्यादा डिवाइस से कनेक्ट होने की सुविधा दी गई है. इसकी कीमत 6,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें- फोन में स्टोरेज कम है तो भी नहीं रुकेगा गेमिंग का मजा! आ रहा BGMI Air, लॉन्च डेट भी हुई कंफर्म
Microsoft की राह पर Canva, 6 महीने की सैलरी और MacBook देकर 1,271 कर्मचारियों को कहा अलविदा!



