अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे 2’ में नजर आएगी ये हसीना, कब होगी स्ट्रीम?

Call Me Bae Season 2: अनन्या पांडे ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में बेला ‘बे’ चौधरी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस शो में उनकी कॉमेडी और एक अमीर परिवार की लड़की के किरदार को काफी पसंद किया गया था, जो मुंबई में अकेले अपनी जिंदगी जीने की कोशिश करती है. अब पहले सीजन के दो साल बाद एक बार फिर बे दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है. प्राइम वीडियो ने आखिरकार सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
मंगलवार को प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनन्या पांडे अपने बे वाले अंदाज में नजर आईं. इतना ही नहीं इस बार कॉल मी बे के दूसरी सीजन में एक हसीना की एंट्री भी होने वाली है. आइए जानते हैं कब रिलीज होगा कॉल मी बे का दूसरी सीजन?
कब रिलीज होगा ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन?
प्राइम वीडियो ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो स्टाइलिश कपड़े पहने एक ऑटो रिक्शा की छत पर लेटी दिखाई देती हैं. इस दौरान वह कहती हैं, “मैं बे हूं, मैं यहां छाने आई हूं. खाओ, प्यार करो और प्रार्थना करो, हर दिन को खुलकर जियो.” इस वीडियो के साथ मेकर्स ने बताया कि ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन 17 दिसंबर को रिलीज होगा.
View this post on Instagram
इस बार और उलझेगी बे की लव लाइफ
सीरीज के नए सीजन में बे की लव लाइफ पहले से ज्यादा उलझती हुई नजर आएगी. इस बार उसके दिल के साथ-साथ उसकी सहेलियों के साथ दोस्ती और आपसी भरोसे की भी परीक्षा होगी. शो का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है. वहीं, करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. सोमन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने क्रिएट किया है. इसकी कहानी इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना ने लिखी है.
श्रुति हासन की हुई एंट्री
‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में अनन्या पांडे एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, इस बार एक्ट्रेस श्रुति हासन भी शो का हिस्सा बनेंगी. उनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान सामत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लीजा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे.




