मनोरंजन

इन 3 हसीनाओं ने भारत को दिलाया था मिस यूनिवर्स का ताज, बॉलीवुड में बस 1 ही बना पाई नाम

Miss Universe 2026: 75वें मिस यूनिवर्स का खिताब इस बार प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता है. 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको में पेजेंट का ग्रैंड फिनाले हुआ. मिस यूनिवर्स 2026 में 116 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था. इसमें भारत भी शामिल है. भारत से केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने पार्टिसिपेट किया था. लेकिन अफसोस वो टॉप 30 तक पहुंच कर बाहर हो गईं और भारत का मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का सपना टूट गया. अब तक भारत ने सिर्फ 3 बार ही मिस यूनिवर्स का जीता है.

भारत ने पहली बार 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. सुष्मिता सेन ये ताज जीत कर भारत की पहली मिस यूनिवर्स बन गई थीं. इसके बाद 6 साल बाद 2000 में लारा दत्त मिस यूनिवर्स बनी थीं और भारत के लिए ताज लेकर आई थीं. लारा के बाद सालों तक भारत का सपना टूटता गया और करीब 21 साल बाद 2021 में हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. 3 हसिनाएं भारत के लिए ये खिताब जीतकर आईं, लेकिन बॉलीवुड में सिर्फ 1 ही अपना नाम बना पाई है. आइए जानते हैं उनके बारे में.

सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में कमाया नाम

ब्यूटी विद ब्रेन….वाली लाइन सुष्मिता सेन पर एक दम सटीक बैठती है. उन्होंने भारत को पहला मिस यूनिवर्स का खिताब जीताया था. वहीं, बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई. सुष्मिता सेन ने पेजेंट जीतने के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. उन्होंने खिताब जीतने के 2 साल बाद 1996 में फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि, फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था.

इसके बाद उनकी तमिल फिल्म रत्चगन (1997) और हिंदी फिल्म ज़ोर (1998) आईं. लेकिन उन्हें बड़ी सफलता बीवी नंबर 1 (1999) से मिली थी. इस फिल्म में सुष्मिता सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म के बाद सुष्मिता के हाथ कई बड़ी फिल्में लगीं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया. एक्ट्रेस ने करीब 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

लारा दत्ता और हरनाज संधू का नहीं चला जादू

लारा दत्ता ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘अंदाज’ में काम किया था. प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस वर्ल्ड जीतने के बाद इस फिल्म से डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. लेकिन जहां प्रियंका इस फिल्म के बाद स्टार बन गईं. लारा ने भी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई.

हरनाज संधू बॉलीवुड में कदम रखे अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. उन्होंने हिंदी और पंजाबी दोनों फिल्मों में काम किया है. बागी 4 एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी. हालांकि, उन्हें फिल्म से उतनी सफलता नहीं मिली. इसके बाद चर्चा आई थी कि हरनाज किसी बीमारी से भी जूझ रही हैं, जिसके बाद उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था. फिलहाल हरनाज कौर संधू किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं है. लेकिन वो एड, ब्रांड कोलैबोरेशन और मॉडलिंग में एक्टिव हैं.

Related Articles

Back to top button