शिक्षा

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड और चेक करें डिटेल्स

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की साल 2027 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने दोनों कक्षाओं के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें नाम, सब्जेक्ट, परीक्षा का माध्यम और दूसरी डिटेल्स को चेक करना जरूरी है. किसी तरह की गलती मिलने पर स्टूडेंट अपने स्कूल के माध्यम से उसमें करेक्शन करा सकते हैं.

बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वो छात्रों के डमी एडमिट कार्ड में दर्ज डिटेल्स को चेक करें. अगर किसी स्टूडेंट को जानकारी में गलती मिलती है तो स्कूल से संपर्क करके तय फीस जमा कर ऑनलाइन सुधार कराया जा सकता है.

31 दिसंबर तक जमा करना होगा ऑनलाइन घोषणा पत्र

बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, डमी एडमिट कार्ड की जांच और जरूरी सुधार के बाद स्कूलों को ऑनलाइन घोषणा पत्र (Declaration Form) जमा करना होगा. इसकी प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. संबंधित स्कूल के प्राचार्य या अग्रेषण संस्था के प्राचार्य को यह काम पूरा करना होगा. ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 तय की गई है.

घोषणा पत्र जमा होने के बाद मिलेंगे मूल एडमिट कार्ड

एमपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं के ओरिजिनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा स्कूलों की ओर से ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने के बाद ही मिलेगी. ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने स्कूल के संपर्क में रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी सभी डिटेल्स सही हों.

ऐसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  • 1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर Examination/Enrollment Forms के लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. अब Main Exam Dummy Admit Card 2027 का विकल्प चुनें.
  • 4. इसके बाद अपना आवेदन क्रमांक या रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • 5. सबमिट करते ही डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • 6. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और सभी जानकारियों की जांच करें.

Related Articles

Back to top button