Ramayana: कौन है ‘रामायण’ का ये एक्टर, जिसके फिल्म से काटे गए सीन्स, अब बयां किया अपना दर्द

Ramayana: न सिर्फ रणबीर कपूर और यश… बल्कि ‘रामायण’ का हर एक्टर इस वक्त चर्चा में हैं. वजह है उनकी शानदार एक्टिंग, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. ‘रामायण पार्ट 1’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, 2000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस पिक्चर के लिए आने वाले वीकेंड काफी अहम हैं. हालांकि, इतने बड़े कैनवस पर बनी फिल्म होने के बावजूद कई बार रनटाइम और एडिटिंग के चलते कुछ बदलाव करने पड़ते हैं. हाल ही में पता लगा कि सत्येन चतुर्वेदी के सीन्स को फिल्म से हटाना पड़ा है. जिसे लेकर उन्होंने खुद ही जानकारी दी है.
सत्येन चतुर्वेदी ने ‘रामायण‘ के सेट से अपनी कुछ बिहाइंड-द-सीन (BTS) तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वो ‘रामायण’ के सेट पर हैं और उनके रूम में ड्रेस और ज्वेलरी रखी हुई थी. सुमंत का किरदार निभा रहे सत्येन चतुर्वेदी ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है. साथ ही खुलासा किया कि, इस फिल्म में भगवान राम के मंत्री और सारथी ‘सुमंत’ के जरूरी किरदार के लिए शूटिंग की थी.
‘रामायण’ के इस एक्टर ने क्या बताया?
सत्येन चतुर्वेदी ने खुलासा किया कि ”जब फिल्म का फाइनल कट तैयार हुआ. तो एडिटिंग टेबल पर उनके सभी सीन्स को फिल्म से हटा दिया गया. वो कहते हैं- ”एक एक्टर जितने भी सीन शूट करता है, उनमें से सभी फाइनल फिल्म में नहीं आ पाते. और यह हमारे सफर का एक स्वाभाविक हिस्सा है. ‘रामायण’ में सुमंत के तौर पर मेरे हिस्से को एडिट करके हटा दिया गया है. फिर भी, हमें कहानी के किसी किरदार के लिए चुना जाना और इतने बड़े लेवल की फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलना. एक शानदार एक्सपीरियंस रहा है.”
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
आगे वो लिखते हैं- ”मुझे इस रोल के लिए चुनने के लिए मुकेश छाबड़ा का दिल से धन्यवाद.” भले ही ये सीन पर्दे पर न आ पाए हों, लेकिन इनकी यादें और एक्सपीरियंस हमेशा मेरे साथ रहेंगे. इस बेहतरीन जर्नी का हिस्सा बनने के लिए मैं आभारी हूं. शुक्रिया यूनिवर्स.
नहीं है किसी बात का मलाल
सत्येन चतुर्वेदी ने दिल बड़ा दिखाते हुए कहा है कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है. उन्होंने इस ग्रैंड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने और इससे मिले एक्सपीरियंस पर शुक्रिया कहा.




