रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के हिंदी वर्जन में नहीं दिखाया गया ये सीन, दर्शकों ने उठाए सवाल

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ रिलीज के दो दिनों के अंदर दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म की कमाई और कलाकारों की एक्टिंग को लेकर चर्चा जारी है, इसी बीच एक नए विवाद ने भी जोर पकड़ लिया है. दरअसल, फिल्म में साई पल्लवी की सीता और रवि दुबे के लक्ष्मण से जुड़ा एक एक्शन सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. बताया जा रहा है कि यह सीन फिल्म के इंटरनेशनल हिंदी वर्जन का है. इसे देखने के बाद भारतीय दर्शक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यही सीन भारत में रिलीज हुए हिंदी वर्जन में क्यों नहीं दिखाया गया?
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि भारत में रिलीज हुआ हिंदी वर्जन पहले से ही विदेशों में रिलीज हुए अंग्रेजी वर्जन से करीब 30 मिनट लंबा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और रेडिट पर लोग भारतीय और इंटरनेशनल हिंदी वर्जन के बीच अंतर को लेकर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, हम ये तो नहीं कह सकते हैं कि विदेशों में रिलीज हुए हिंदी वर्जन में कुछ एक्सट्रा सीन हैं या भारतीय वर्जन से भी कुछ हिस्से हटाए गए हैं.
क्या है सीता-लक्ष्मण के लीक हुए एक्शन सीन में?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सीता, लक्ष्मण और राम से जुड़ा एक एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहा है. यह सीन उस समय का बताया जा रहा है, जब भगवान राम 14 हजार राक्षसों की विशाल सेना और खर-दूषण से मुकाबला कर रहे होते हैं.लीक हुए वीडियो में घायल लक्ष्मण को सीता के साथ एक पथरीली घाटी में भागते हुए देखा जा सकता है. उनके पीछे कुत्तों जैसे दिखने वाले तीन खतरनाक जीव पड़े होते हैं. उनसे बचने के लिए दोनों झरने के पीछे बनी एक गुफा में छिप जाते हैं.
इस सीन में सीता का एक खास अंदाज देखने को मिलता है. वह पीछे हटने के बजाय उन जीवों का सामना करने के लिए खड़ी हो जाती हैं. सीता अपने हाथ में खंजर निकालकर उनसे मुकाबला करने की तैयारी करती हैं. वहीं, लक्ष्मण भी उनके आगे आकर खड़े हो जाते हैं और घायल होने के बावजूद उनकी रक्षा करने के लिए तैयार हो जाते हैं. सीन में आगे रणबीर कपूर की एंट्री होती है. इसमें दिखाया जाता है कि भगवान राम सही समय पर पहुंचकर सीता और लक्ष्मण को बचा लेते हैं. इस सीन की सोशल मीडिया पर खास चर्चा हो रही है.
Here is the full scene from #Ramayana international cut. https://t.co/MiJ8ELIbpM
— Vajra
(@vajraTheAstra) November 7, 2026
रामायण के हिंदी वर्जन में अंतर को लेकर उठे सवाल
इस लीक हुए वीडियो के सामने आने के बाद X और रेडिट पर दर्शक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह सीन भारत में रिलीज हुए हिंदी वर्जन में क्यों नहीं दिखाया गया. बताया जा रहा है कि यह फुटेज इंटरनेशनल हिंदी वर्जन का है, न कि फिल्म के छोटे अंग्रेजी वर्जन का. दरअसल, मेकर्स ने भारतीय और विदेशी दर्शकों के लिए फिल्म के अलग-अलग वर्जन तैयार किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में रिलीज हुए हिंदी वर्जन की लंबाई करीब 196 मिनट है, जबकि अंग्रेजी वर्जन करीब 166 मिनट का है. फिल्म के मेकर्स ने भी इस मामले पर अब तक कोई सफाई नहीं दी है.
Here is the full scene from #Ramayana international cut. https://t.co/MiJ8ELIbpM
— Vajra
(@vajraTheAstra) November 7, 2026
रामायण ने दुनियाभर में कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
‘रामायण: पार्ट वन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में दुनियाभर में करीब 221.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
(@vajraTheAstra) November 7, 2026



