King New Song: कब रिलीज होगा शाहरुख खान और करीना कपूर का नया गाना? ‘किंग’ पर धांसू अपडेट आ गया

King New Song: शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग पहले ही आउट हो चुका है. जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. अब बारी फिल्म के अगले गाने की है. जिसमें लंबे समय बाद शाहरुख खान और करीना कपूर खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.
हाल ही में बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, ‘किंग’ का यह दूसरा गाना आज यानी 27 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है. इस गाने को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है. ऐसी चर्चा है कि यह गाना एक हाई-एनर्जी पेपी डांस नंबर होगा. जिसका टाइटल ‘डैडी कूल’ हो सकता है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मेकर्स आज फिल्म का टाइटल ट्रैक भी जारी कर सकते हैं.
‘किंग’ का अगला गाना कब रिलीज होगा?
शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी को हमेशा ही लोगों का काफी प्यार मिला है. बात ‘अशोका’ की हो या फिर ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘रा.वन’ जैसी फिल्मों की. ऐसे में सालों बाद दोनों को एक साथ थिरकते देखना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस फिल्म के म्यूजिक की कमान सचिन-जिगर ने संभाली है. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह गाना भी रिलीज होते ही चार्टबस्टर साबित होगा.
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ‘किंग’ एक बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. ‘पठान’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद शाहरुख और सिद्धार्थ एक बार फिर साथ आए हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है. जिसमें अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत जैसे दमदार एक्टर्स भी शामिल हैं.
कब आएगा ट्रेलर?
मेकर्स फिल्म के प्रमोशन को लेकर खास रणनीति पर काम कर रहे हैं. एक के बाद एक गाने रिलीज कर फिल्म का बज बनाए रखा जा रहा है. खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में यानी 14 दिसंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल, सभी की निगाहें रिलीज होने वाले शाहरुख और करीना के नए गाने पर टिकी हैं.




