मनोरंजन

Ramayana: अमेरिका के 700 से ज्यादा सिनेमाघरों से क्यों बाहर हुई रणबीर कपूर की ‘रामायण’?

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 19 दिनों में 1700 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. विदेशों में भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर अमेरिका में. ‘रामायण’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. इस बीच इस पिक्चर के मेकर्स के लिए एक झटके भरी खबर सामने आई है.

दरअसल, अमेरिका के 700 से ज्यादा सिनेमाघरों में ‘रामायण’ के शोज हटा दिए गए हैं. कोलाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में ‘रामायण’ को 1400 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. लेकिन दूसरे हफ्ते में ही 300 से ज्यादा सिनेमाघरों से इसके शोज हटा दिए गए. वहीं तीसरे हफ्ते (शुक्रवार तक) में सिनेमाघरों की संख्या घटकर 681 तक पहुंच गई. यानी तीन हफ्ते में अमेरिका में ये फिल्म 719 सिनेमाघरों से बाहर हो गई.

‘रामायण’ को लेकर ऐसा फैसला क्यों?

ये फैसला टिकट बिक्री और दर्शकों की संख्या में गिरावट आने की वजह से लिया गया है. बताया जा रहा है कि ‘रामायण‘ के बदले ‘द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ समेत और भी दूसरी फिल्मों को जगह दी गई है. ये दोनों नई फिल्में 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं.

‘रामायण’ ने अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ा

अमेरिका में समय के साथ भले ही ‘रामायण’ के लिए दर्शकों की संख्या में कमी आई, लेकिन फिर भी फिल्म वहां अच्छा परफॉर्म कर रही थी. अब तक 29 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 269 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. इसी के साथ ये अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. पहले ये रिकॉर्ड रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के नाम था.

ये भी पढ़ें-

अविनाश ने दिया धोखा? भड़कीं ईशा ने दी चेतावनी- मुझे मजबूर मत कीजिए

सनी देओल के बेटे राजवीर से हो रही है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? सच सामने आ गया

‘धुरंधर 2’ ने अमेरिका में 28.64 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 266 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ‘रामायण’ ने उससे ज्यादा पैसा छाप लिए, लेकिन इस बीच 700 से ज्यादा सिनेमाघरों से बाहर होना मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

Related Articles

Back to top button