मनोरंजन

Ramayana: सिर्फ 99 रुपये में देखिए ‘रामायण’, रणबीर कपूर की फिल्म पर बंपर OFFER

मेकर्स ने एक दिन के लिए 'रामायण' का टिकट प्राइज 99 रुपये कर दिया है. 24 नवंबर (मंगलवार) को आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. मेकर्स ये ऑफर गुरुपर्व के लिए लेकर आए हैं. 'रामायण' के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी गई है.  ऑफर के बारे में बताते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस मंगलवार को बड़े पर्दे पर 'रामायण' का अनुभव लें. टिकट मात्र 99 रुपये से शुरू हैं. सभी को गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं." इस ऑफर से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. सिर्फ 24 नवंबर को ही 99 रुपये की कीमत पर 'रामायण' देख पाएंगे, उसके बाद टिकट प्राइज आम दिनों की तरह ही होगी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन वाली ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 19 दिनों में 1700 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. 'रामायण' के निशाने पर अभी 4 फिल्में हैं- 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2', 'धुरंधर 2' और 'दंगल'.  अगर ये 'दंगल' से आगे निकल गई तो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. 'दंगल' ने लगभग 2070 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

Related Articles

Back to top button