देश

विद्यापति स्मृति समारोह के अवसर पर याद किए गए मिथिला के महान कवि और उपासक विद्यापति ।

डा ० दिलीप कुमार झा पत्रकार ,झारखंड ।

 

दिनांक 22/11/2026

 

गोड्डा । आज विद्यापति सांस्कृतिक परिषद प्रांगण में मैथिल कवि विद्यापति की प्रतिमा पर फूल माला और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया ।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीपज्योत जलाकर किया गया । कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता, समाजसेवी ,और परिषद के संस्थापक सर्वजीत झा ने अपने वकतव्य में पितरों को याद करते हुए इस परिषद से जुड़े कई सदस्यों की भूमिका का जिक्र भी किया जिनमे स्वo जयकांत ठाकुर पूर्व प्रथम अध्यक्ष को भी श्रद्धांजलि देते हुए और भी कई हुतात्माओं को याद किया । कार्यक्रम में भाग लेने बड़ी संख्या में शहर के माननीय मैथिल ब्राह्मण आए और इस कार्यक्रम में भाग लिया ।सुरजीत झा ने मंच का संचालन किया । कुछ बच्चों ने गान और नृत्य के साथ आगंतुकों का पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया जो प्रशंसनीय था ।

आगंतुकों में पूर्व अध्यक्ष हरी मोहन झा ,वर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र झा , पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी ,पूर्व सचिव प्राण मोहन चौधरी , रिंकू झा ,अजीत नंदन मिश्र ,विनय ठाकुर ,शोभाकांत ठाकुर ,राजेश झा ,पवन झा ,योगेंद्र मोहन झा ,के साथ अन्य महानुभाव भी आए थे । स्थानीय गायक कौशल किशोर और उनके साथ वाद्य यंत्रों पर संगत करने एक कलाकार और आए जिन्होंने पहले भजन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया अतिथियों के गले में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद का एक एक पट्टा भी वितरित किया गया ।कार्यक्रम कुछ विलंब से आरंभ हुआ लेकिन आगंतुकों ने नृत्य गायन का भरपूर आनंद लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button