अजब-गजब

करियर में अगली छलांग लगानी है तो इंटरव्यू में इन 3 बातों से करें शुरुआत, Google में काम कर चुकी रिक्रूटर की सलाह

नौकरी के इंटरव्यू में जब आपसे पूछा जाता है कि ‘अपने बारे में कुछ बताइए’, तो अक्सर लोग अपनी पूरी प्रोफेशनल लाइफ बताने लगते हैं. वे कहां काम कर चुके हैं, कितने साल का एक्सपीरियंस है और अब तक क्या-क्या हासिल किया है, इन सबका जिक्र करने लगते हैं, लेकिन Google की पूर्व रिक्रूटर फराह शरगी का मानना है कि इस सवाल का जवाब देने का यह सबसे अच्छा तरीका नहीं है. खासकर तब, जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हों, जो आपको नौकरी दिलाने में मदद कर सकता है या किसी कंपनी में आपका रेफरल दे सकता है.

फराह शरगी का कहना है कि अपने बारे देते समय लंबी कहानी सुनाने के बजाय कम शब्दों में अपनी बात साफ रखनी चाहिए. उन्होंने CNBC Make It के साथ बातचीत में बताया कि आपका परिचय 30 शब्दों के अंदर होना चाहिए. इसमें तीन जरूरी बातें शामिल होनी चाहिए. पहली, आप अभी क्या काम करते हैं. दूसरी, आगे किस तरह के करियर में जाना चाहते हैं और तीसरी, आप सामने वाले व्यक्ति से संपर्क क्यों कर रहे हैं.

कैसे बताना चाहिए अपने बारे में?

शरगी Google के अलावा TikTok, Uber और The New York Times जैसी बड़ी कंपनियों के साथ भी काम कर चुकी हैं. उनके मुताबिक, ज्यादातर लोग ‘अपने बारे में बताइए’ सवाल को अपनी अचिवमेंट गिनाने का मौका समझ लेते हैं. वे अपनी तारीफ और काम का पूरा ब्योरा देने लगते हैं. लेकिन इससे सामने वाले को यह समझने में मुश्किल हो सकती है कि आखिर वह आपकी किस तरह मदद कर सकता है.

उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ अपनी उपलब्धियों के बारे में बताता है, तो संभावित रेफरल देने वाले के पास ऐसी कोई साफ जानकारी नहीं होती, जिसके आधार पर वह उसकी मदद कर सके. इसलिए परिचय में अपने करियर की दिशा बताना ज्यादा जरूरी है. इसे समझाने के लिए उन्होंने एक एग्जामपल भी दिया. मान लीजिए, कोई व्यक्ति सप्लाई चेन एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहा है और आगे स्ट्रैटेजी से जुड़े काम में जाना चाहता है. ऐसे में वह अपना परिचय कुछ इस तरह दे सकता है, ‘मैं अभी सप्लाई चेन एनालिस्ट हूं. मैंने आपसे इसलिए संपर्क किया, क्योंकि आपने ऑपरेशंस से स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में कदम रखा था और मैं भी अपने करियर को उसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहता हूं.’

इस तरह की बात से सामने वाले को तुरंत समझ आ जाता है कि आप फिलहाल क्या कर रहे हैं और भविष्य में किस तरह का काम करना चाहते हैं. इससे वह आपको सही सलाह देने या किसी उपयुक्त नौकरी के लिए रेफर करने के बारे में सोच सकता है. शरगी के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति आपके लिए नौकरी की सिफारिश करता है, तो उससे अक्सर पूछा जाता है कि वह आपको कैसे जानता है और आपको उस पद के लिए सही उम्मीदवार क्यों मानता है. अगर आपने पहले ही अपने करियर की योजना और पसंद साफ कर दी है, तो रेफरल देने वाले के लिए आपके बारे में बताना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया देसी डांस! लॉन्ग इलायची पर लड़की के कातिलाना मूव्स ने जीता लोगों का दिल

उन्होंने नौकरी तलाश रहे लोगों को एक और जरूरी सलाह दी है. अपने करियर को लेकर बहुत सामान्य बातें कहने से बचें. जैसे, ‘मैं आगे बढ़ना चाहता हूं’ या ‘मुझे ग्रोथ चाहिए.’ ऐसी बातें सुनकर यह समझना मुश्किल होता है कि आप असल में किस तरह की नौकरी चाहते हैं. इसके बजाय साफ बताएं कि आप किस पद पर काम करना चाहते हैं या किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इससे सामने वाले को आपकी जरूरत समझने और आपके लिए सही अवसर तलाशने में आसानी होगी.

Related Articles

Back to top button