मनोरंजन

King: ‘मातृभूमि’ से छोटा या बड़ा, कितनी देर का होगा शाहरुख खान की ‘किंग’ का ट्रेलर? रिलीज डेट भी जानिए

Shah Rukh Khan King Trailer Update: शाहरुख खान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ के जरिए 3 सालों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. 24 दिसंबर को उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उससे पहले फैंस को ट्रेलर का इंतजार है. हाल ही में रिपोर्ट के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आई कि मेकर्स 14 दिसंबर को ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं. अब ट्रेलर के रनटाइम पर अपडेट आया है.

इस वक्त ‘किंग‘ के ट्रेलर के फाइनल कट पर काम चल रहा है. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो ट्रेलर तीन से साढ़े तीन मिनट का हो सकता है. यानी मेकर्स ट्रेलर को बहुत लंबा नहीं रख रहे हैं. कुछ समय पहले सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर आया था, जो 4 मिनट 35 सेकेंड का था. हालांकि, ‘किंग’ के मेकर्स अपने ट्रेलर को तीन मिनट के आसपास रखना चाहते हैं. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि ट्रेलर बनाते हुए मेकर्स के लिए सबसे मुश्किल चीज ये है कि ट्रेलर में क्या कुछ दिखाना है और क्या कुछ छिपाना है, क्योंकि फिल्म में बहुत कुछ है. मेकर्स एक ऐसा ट्रेलर तैयार करना चाहते हैं, जो लोगों के होश उड़ा दे.

शानदार तरीके से शूट हुआ हर एक फ्रेम

ये भी कहा गया कि ट्रेलर फुल एंटरेटनर होने वाला है. इसमें एक्शन होगा, कमर्शियल गाने होंगे और स्केल काफी अलग लेवल का होगा. इतना ही नहीं फिल्म के बारे में भी कहा कि जा रहा है कि इसकी कहानी काफी शानदार होगी. साथ ही जब फिल्म देखेंगे तब पता चलेगा कि हर एक फ्रेम को कितने शानदार तरीके से शूट किया गया है.

ये भी पढ़ें-

ट्रॉमा, सीक्रेट, जख्म और आजादीपाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज में क्या-क्या होगा? ट्रेलर रिलीज

Bigg Boss 20 : यंग-स्काउट की दोस्ती में फिर आई दरार, एक दूसरे से लड़ पड़े दोनों यार

शाहरुख खान की ‘किंग’ की स्टारकास्ट

शाहरुख खान दिसंबर 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ के बाद किसी भी पिक्चर में नहीं दिखेंगे. ऐसे में उनके तमाम फैंस उनकी इस फिल्म के लिए जबरदस्त एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने इस पिक्चर को बड़े पैमाने पर तैयार किया है. ये एक्शन से भरपूर होने वाली है. शाहरुख के साथ बॉलीवुड के और भी कई बड़े चेहरे दिखने वाले हैं. उनकी बेटी सुहाना खान इसके जरिए सिल्वर स्क्रीन डेब्यू कर रही हैं. अभिषेक बच्चन को विलेन बनाया गया है. दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करीना कपूर, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, सौरभ शुक्ला, रानी मुखर्जी समेत और भी कई बड़े सितारे इसका हिस्सा हैं.

Related Articles

Back to top button