मनोरंजन

तेजा सज्जा का कटा पत्ता? Hanuman 2 का हुआ ऐलान, अब पंजा वैष्णव तेज को मिला बड़ा मौका, फैन्स हुए हैरान

Hanuman 2 Announced: साल 2024 में रिलीज हुई सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था. कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी और शानदार विजुअल्स के दम पर सबका दिल जीता. वहीं, देश-विदेश में जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म में तेजा सज्जा के काम की काफी तारीफ हुई थी. अब इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के अगले हिस्से को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. ‘हनुमान’ बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘हनुमान 2: द राइज ऑफ वानरस’ का ऐलान कर दिया है.

इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. क्योंकि फिल्म में तेजा सज्जा की जगह मेगा हीरो पंजा वैष्णव तेज को लीड रोल में फाइनल किया गया है. मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा कि-” जो सफर एक सपने के साथ शुरू हुआ था, वह अब और भी बड़े विजन के साथ आगे बढ़ रहा है.”

‘हनुमान 2’ का हुआ ऐलान

मेकर्स ने कहा था कि, ”उन्हें ‘हनुमान’ की विरासत को आगे ले जाने पर गर्व है.” इस पोस्ट में मेकर्स ने पंजा वैष्णव तेज और डायरेक्टर वीआई आनंद के साथ इस नए और ग्रैंड प्रोजेक्ट पर काम करने को लेकर एक्साइटमेंट जताया. गौरतलब है कि इससे पहले ‘हनुमान’ के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा और प्रोड्यूसर निरंजन रेड्डी के बीच कुछ मतभेदों की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद प्रशांत वर्मा ने इस बैनर से अलग होकर मैत्री मूवी मेकर्स के साथ ‘जय हनुमान’ की शुरुआत की. जिसमें कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं.

अब ओरिजनल फिल्म के मेकर्स ने नए हीरो और नए डायरेक्टर के साथ ‘हनुमान 2: द राइज ऑफ वानरस’ का ऐलान कर दिया है. अब लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. आखिर ‘हनुमान’ की असली कहानी किस फिल्म में आगे बढ़ेगी. और तेजा सज्जा के किरदार का क्या होगा? आने वाले दिनों में इस पूरे मामले पर मेकर्स की तरफ से और भी बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं.

Related Articles

Back to top button