उत्तर प्रदेश

GTA 6: बुर्ज खलीफा से भी महंगा बजट, तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड, आखिर क्यों ये इतनी दीवानगी

लगभग 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आने वाले GTA 6 गेम को लेकर दुनिया भर में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. रॉकस्टार गेम्स के इस गेम की बार हर कोई कर रहा है. भारत के पीएम मोदी से लेकर बड़े-बड़े लोग इस गेम को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया जा रहा है कि रॉकस्टार गेम्स के इस गेम की कीमत बुर्ज खलीफा के बजट से भी ज्यादा है. वहीं इस गेम ने लॉन्च से पहले ही प्री ऑर्डर और कमाई के आंकड़ों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. तेरह साल के लंबे इंतजार के बाद आई इस नई किस्त को लेकर खिलाड़ियों के बीच जो दीवानगी दिख रही है, उसने पूरी गेमिंग दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

बुर्ज खलीफा से भी महंगा है GTA 6?

रॉकस्टार गेम्स के GTA 6 की लागत को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लगभग 2 अरब डॉलर तक पैसे खर्च हुए हैं. लेकिन, यहां एक बात समझना जरूरी है. गेम बनाने वाली कंपनी रॉकस्टार गेम्स और उसकी पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने अब तक इसके डेवलपमेंट बजट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. इसलिए 2 अरब डॉलर के आंकड़े को पक्की जानकारी मानना सही नहीं होगा. कंपनी की ऑफिशियल रिपोर्ट में भी GTA 6 पर खर्च की गई कुल रकम अलग से नहीं बताई गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुर्ज खलीफा के निर्माण की कुल लागत करीब 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर थी. यानी बुर्ज खलीफा से ज्यादा लागत वाला दावा फिलहाल आधिकारिक तौर पर साबित नहीं होता. लेकिन, अगर सामने आ रहे बड़े अनुमानों को देखें तो यह गेम गेमिंग दुनिया के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकता है.

आखिर GTA 6 में ऐसा क्या है खास?

GTA 6 की दीवानगी दुनियाभ में देखने को मिल रही है. इसके पीछे की बड़ी वजह है इसकी खुली दुनिया यानी Open World है. GTA सीरीज में खिलाड़ी को सिर्फ एक तय कहानी के हिसाब से आगे नहीं बढ़ना होता, बल्कि गेम की दुनिया में घूमने, अलग-अलग एक्टिविटी में हिस्सा लेने और अपने तरीके से एक्सपीरियंस लेने की आजादी मिलती है.

रॉकस्टार के अनुसार, GTA 6 की कहानी अमेरिका के काल्पनिक राज्य लियोनिडा और वाइस सिटी पर आधारित हैं. इसमें जेसन और लूसिया को मेन कैरेक्टर बनाया गया है. दोनों एक ऐसी कहानी का हिस्सा हैं, जिसमें अपराध और साजिश के बीच उनका साथ अहम भूमिका निभाता है. कंपनी ने इसे सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी और इमर्सिव दुनिया बताया है.

13 साल बाद वापसी ने बढ़ाया क्रेज

GTA 5 को साल 2013 में रिलीज किया गया था. इसके बाद से ही गेमर्स अगले वर्जन का इंतजार कर रहे थे. टेक-टू की ऑफिशियल रिपोर्ट के अनुसार GTA सीरीज दुनियाभर में 47 करोड़ से ज्यादा यूनिट सेल कर चुकी है, वहीं GTA 5 की सेल 23 करोड़ यूनिट के पार पहुंच गई है. यही डेटा बताते हैं कि इस फ्रेंचाइजी की पकड़ कितनी मजबूत है. बेहतर ग्राफिक्स, कहानी में बदलाव और गेम की दुनिया को ज्यादा रियल बनाने की कोशिश ने भी लोगों की उम्मीदें बढ़ाई हैं.

कितनी है GTA 6 की कीमत?

Take-Two ने आधिकारिक तौर पर GTA 6 के स्टैंडर्ड एडिशन की अमेरिकी कीमत 79.99 डॉलर रखी है. वहीं, अल्टीमेट एडिशन की कीमत 99.99 डॉलर घोषित की गई है. गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए रिलीज किया गया है.

भारत में कितनी है कीमत?

GTA 6 की भारत में कीमत की बात करें तो ये दो एडिशन में पेश किया गया है. भारतीय PlayStation Store पर इसकी कीमत Standard Edition की 5,999 रुपये और Ultimate Edition की कीमत 7,499 रुपये है. Standard Edition में बेस गेम के साथ Vintage Vice City Pack मिल रहा है. वहीं गेम के Ultimate Edition में एक्स्ट्रा कंटेंट और Ultimate Edition अपग्रेड भी मिल रहा है.

ये भी पढे़ंः कैमरा और डिस्प्ले का डबल डोज! Xiaomi ने ग्लोबली लॉन्च किया दो 200MP कैमरे वाला फोन

ये भी पढे़ंः किस सीन पर लगाया पॉज, क्या किया स्किप? OTT ऐसे रखता है आपकी हर एक्टिविटी का हिसाब

Related Articles

Back to top button