‘रामायण’ में सीता बनीं साई पल्लवी को किसने दी अपनी आवाज? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राज, पार्ट 2 पर भी दिया बड़ा अपडेट

Ramayana: मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. और फिल्म के हर एक्टर को दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है. खासकर माता सीता के किरदार में साई पल्लवी ने बेहद शानदार काम किया है. जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर साई पल्लवी की इस दमदार एक्टिंग को अपनी खूबसूरत आवाज किसने दी है? यह कमाल पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट अमी त्रिवेदी ने किया है. हाल ही में अमी त्रिवेदी ने साई पल्लवी के लिए डबिंग करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
दरअसल अपनी बातचीत में अमी त्रिवेदी ने बताया कि ”इस साल की शुरुआत में उन्हें रामायण के ऑडिशन के लिए कॉल आया था. जिसके बाद उन्होंने सिर्फ सीता माता के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था.” नितेश तिवारी और उनकी टीम को अमी की आवाज साई पल्लवी के किरदार के लिए सबसे परफेक्ट लगी. अमी का मानना है कि यह उनके दिल से किए गए ‘मेनिफेस्टेशन’ और भगवान की कृपा का ही नतीजा है. उन्हें इतने बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिला.
साई पल्लवी से की थी खास बातचीत
डबिंग शुरू करने से पहले अमी त्रिवेदी ने खुद साई पल्लवी से भी बात की थी. अमी ने बताया कि जब उन्होंने स्टूडियो में सीता माता के सीन्स देखे, तो वो उनकी दिव्यता में पूरी तरह खो गईं. उनके मुताबिक, साई पल्लवी ने पर्दे पर इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि उनके इमोशंस के साथ अपनी आवाज को मिलाना अमी के लिए काफी आसान हो गया. फिल्म की टीम ने भी हर छोटी से छोटी बारीकी पर बहुत ध्यान दिया है.
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
‘रामायण पार्ट 2’ को लेकर दिया अपडेट
दरअसल अमी त्रिवेदी इससे पहले ‘हैरी पॉटर’, ‘सुपरमैन’ और ‘ड्यून’ में जेंडाया जैसे कई बड़े इंटरनेशनल किरदारों को अपनी आवाज दे चुकी हैं. अब ‘रामायण’ के लिए मिल रहे दर्शकों के प्यार से वो बेहद खुश हैं. ‘रामायण पार्ट 2’ में वापसी के सवाल पर अमी ने कहा कि अभी दूसरा पार्ट बन रहा है. और टीम से इस बारे में बात नहीं हुई है, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि आगे भी उन्हें यह मौका जरूर मिलेगा.




