मनोरंजन

Ramayana Box Office: ‘रामायण’ की 20वें दिन दमदार वापसी, भारत में जल्द छापेगी 1000 करोड़, अब टूटेंगे कई बड़े रिकॉर्ड!

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लोगों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. और कमाई के मामले में हर दिन नया इतिहास रच रही है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस ग्रैंड फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम कर रखा है. तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. 20वें दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. ‘रामायण‘ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन कमाई में शानदार उछाल दर्ज किया. फिल्म ने 20वें दिन करीब 17.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जो 19वें दिन के मुकाबले लगभग 37.8 परसेंट ज्यादा है. इसके साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. यह दिखाता है कि फिल्म अब भारत में 1000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है.

दुनियाभर से ‘रामायण’ ने कितने कमा लिए?

दरअसल रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ सिर्फ घरेलू मार्केट ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी शानदार कमा रही है. इस फिल्म का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. 20 दिनों के अंदर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1735.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इस जबरदस्त कमाई के साथ ‘रामायण’ अब ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के करीब है.

‘रामायण: पार्ट 1’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 17.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. भाषा के बेसिस पर देखें तो, फिल्म ने सबसे ज्यादा 12.25 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी वर्जन से की है. इसके अलावा साउथ की भाषाओं में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. जहां 20वें दिन तेलुगु वर्जन से 3.10 करोड़ रुपये, तमिल से 1.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, कन्नड़ से 60 लाख रुपये और मलयालम वर्जन से 20 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

भारत में 1000 करोड़ से कितनी दूर?

भारत में ‘रामायण’ 1,000 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के आंकड़े तक पहुंचने वाली है. साथ ही ऐसी चौथी फिल्म बनने जा रही है, जो यह कारनामा करेगी. 20 दिनों के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

Related Articles

Back to top button