मनोरंजन

Ramayana: 14 दिन, 1500 करोड़… इस मामले में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’

Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘रामायण’ हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड कायम करती जा रही है. अब रणबीर, यश और साई पल्लवी स्टारर ये फिल्म 1500 करोड़ (ग्रॉस) के क्लब में सबसे जल्दी शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है. ‘रामायण’ ने 14 दिनों में इस आंकड़े को पार किया है. इससे पहले सबसे जल्दी 1500 करोड़ क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के नाम था.

साल 2024 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 2’ भी सिर्फ 14 दिनों में ही 1500 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी. ये सबसे कम दिनों में इस क्लब का हिस्सा बनने वाली पहली पहली थी. उसके बाद अब ‘रामायण’ 14 दिनों में ही इस क्लब में शामलि होने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है. ‘रामायण’ ने ‘पुष्पा 2’ की बराबरी कर ली है.

14वें दिन के शोज खत्म होने से पहले 1500 करोड़

‘रामायण‘ ने 13 दिनों में दुनियाभर में 1483 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. सैकनिल्क की मानें तो 14वें दिन (बुधवार, 18 नवंबर) शाम 7 बजे तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह ये फिल्म 14वां दिन खत्म होने से पहले ही 1500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई. अभी भी 14वें दिन के शोज जारी और ओवरजीस कलेक्शन के आंकड़े सामने आने भी बाकी है. यानी कमाई में अभी और बढ़ोतरी होगी. फाइनल आंकड़े 19 नवंबर की सुबह सामने आएंगे.

1500 करोड़ क्लब में सबसे जल्दी शामिल होने वाली इंडियन फिल्में

  • पुष्पा 2- 14 दिन
  • रामायण- 14 दिन
  • धुरंधर- 15 दिन
  • बाहुबली 2- 21 दिन

ये भी पढ़ें-

2 साल से नहीं नहाए, भाई ने भी किया किनारा, हेमा चौधरी ने बताई शरद कपूर की हालत

खत्म हुआ इंतजार! 3 दिसंबर को लौटेंगे सचिव जी, प्रधानपति बनराकस बदलेगा फुलेरा की तस्वीर?

‘दंगल’ को 1500 करोड़ क्लब के लिए कितना वक्त लगा था?

बता दें कि आमिर खान की ‘दंगल’ भी 1500 करोड़ क्लब का हिस्सा है. हालांकि, शुरुआती रिलीज में ये फिल्म इस क्लब में शामिल नहीं हुई थी. ये फिल्म 23 दिसंबर 2016 को भारत में और बाकी देशों में रिलीज हुई थी. वहीं 5 मई 2017 को इसे चीन में रिलीज किया गया था. चीन में रिलीज होने के बाद ये फिल्म 1500 करोड़ क्लब की फिल्म बनी थी. यानी शुरूआती रिलीज के लगभग 5 महीने के बाद ‘दंगल’ ने इस क्लब में एंट्री की थी, साथ ही 2000 करोड़ कलेक्शन करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी. ऐसा माना जा रहा है कि ‘रामायण’ आने वाले दिनों में टोटल कलेक्शन के मामले में ‘दंगल’ से आगे निकल जाएगी.

Related Articles

Back to top button