मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा पाई 100 करोड़, अब OTT पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’, किस प्लेटफॉर्म पर देखें?

The Vvaan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन सिनेमाघरों में धमाल मचाने में विफल रही. फिल्म को शुरुआत तो अच्छी मिली थी और इसके ट्रेलर को भी पसंद किया गया था. लेकिन अन्य बड़ी मूवीज की थिएट्रिकल रिलीज और फिल्म को लेकर एवरेज वर्ड ऑफ माउथ ने इस फिल्म को पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पांव नहीं जमाने दिया. यही वजह है कि फिल्म कलेक्शन के मामले में सीमित रह गई. लेकिन अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ला दिया गया है.

तो जो भी फैंस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके हैं उनके पास इसे ओटीटी पर देखने का सुनहरा मौका है. फिल्म को लेकर विरोध देखने को नहीं मिला और कई लोगों को इस एडवेंचर फिल्म का कॉन्सेप्ट भी कुछ अलग लगा. ऐसे में रिव्यूज में इसे वन टाइम वाच बताया गया. ऐसे में फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर देखकर एंटरटेन हो सकते हैं.

किस प्लेटफॉर्म पर देखें द वन?

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी भारतीय संस्कृति से जुड़ी इस फिल्म को सुपरनेचुरल एंगल के साथ पेश किया गया. इसकी कहानी फैंस को पसंद भी है. साथ ही छठ कनेक्शन की वजह से भी ये फिल्म सुर्खियों में रही. हाल ही में छठ 2026 के मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट भी कर दी. वहीं फैंस फिल्म के पहले पार्ट को अब प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसकी स्ट्रीमिंग शुरू कर दी गई है. इसे आप मैक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच मुंबई पुलिस सतर्क, इन बड़े एक्टर्स को मिल सकती है X कैटेगरी की सुरक्षा

द वन ने कितने कमाए थे?

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन ने रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 90 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. लेकिन फिल्म का अनुमानित बजट भी 100 करोड़ रुपये का था. ऐसे में ये फिल्म अपना बजट भी रिकवर नहीं कर सकी थी और फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि इसे शुरुआत जरूर अच्छी मिली थी. अब देखने वाली बात होगी कि ओटीटी पर इस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

Related Articles

Back to top button