शादी के 13 साल फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी, सामने आया शादी का कार्ड

Arjun Bijlani- Neha Swami Wedding Card: टीवी एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी इस वक्त अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ कलर्स के रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा 2’ में नजर आ रहे हैं. शो में कपल की नोक-झोक और कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. अर्जुन और नेहा 13 साल से साथ हैं और आज भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन इस बीच अर्जुन और नेहा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी शादी का कार्ड लिए नजर आ रहे हैं.
जी हां, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी शादी के 13 साल बाद फिर से दुल्हा-दुल्हन बनने जा रहे हैं. दोनों अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारे पहुंचे हैं. दोनों ने वहां आशीर्वाद लिया है और पैपराजी को भी अपनी शादी का न्यौता दिया है. आइए जानते हैं आखिर अर्जुन और नेहा दोबारा शादी क्यों कर रहे हैं?
ये भी पढ़ें: Eetha: श्रद्धा जी की वो मुस्कान, मेरी वो नजर अक्षरा सिंह ने श्रद्धा संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, बताया फिल्म का खास किस्सा
अर्जुन-नेहा रचाएंगे दोबारा शादी
दरअसल, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ‘पति-पत्नी और पंगा 2’ में दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं. सामने आए कार्ड के मुताबिक, दोनों की शादी 12 दिसंबर को होने वाली है. उनकी शादी के कार्ड पर पति-पत्नी और पंगा 2 भी लिखआ हुआ है. सामने आए वीडियो में नेहा और अर्जुन ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. दोनों के हाथ में काफी बड़ा शादी का कार्ड नजर आ रहा है, जिसे कपल ने साथ में पकड़ा हुआ है. इस दौरान दोनों पैपराजी को भी न्यौता देते हैं कि आप लोगों भी इस डेट को शादी में आना है.
View this post on Instagram
‘पति-पत्नी और पंगा 2’ में नजर आ रहे ये कपल्स
पति-पत्नी और पंगा 2 में अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी के अलावा कई और सेलिब्रेटी कपल नजर आ रहे हैं. इसमें दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, राहुल वैद्य और दिशा परमार, शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल, मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Maatrubhumi: माइनस 7 डिग्री में भी सलमान खान को नहीं पड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत, को-स्टार ने की फिटनेस की तारीफ




