मनोरंजन

‘पद्मावत’ के एक सीन में रणवीर सिंह को पड़े थे 24 थप्पड़, सूज गया था गाल, अब रजा मुराद ने सुनाया पूरा किस्सा

Raza Murad On Ranveer Singh: रणवीर सिंह इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. जिससे फैन्स और ट्रेड दोनों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. रणवीर ने अपने करियर में कई फिल्मों में शानदार काम किया है. और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है. आज वो हर किसी की पहली पसंद बने हुए हैं. अब वो ‘प्रलय’ पर काम कर रहे हैं और इसी बीच रणवीर सिंह का नाम कई बड़े प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ रहा है. इसी बीच दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने रणवीर सिंह से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा भी बताया है.

हाल ही में रजा मुराद ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अपने करियर और हिंदी सिनेमा के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. वहीं, जब उनसे फिल्म ‘पद्मावत’ की तस्वीर दिखाकर रणवीर सिंह को थप्पड़ मारने वाला किस्सा पूछा गया, तो उन्होंने जवाब भी दिया. रजा मुराद के मुताबिक, एक शॉट के लिए रणवीर सिंह को 24 बार थप्पड़ मारना पड़ा. और इस दौरान उनका गाल तक सूज गया था.

जब रजा मुराद ने जड़ा रणवीर को थप्पड़

दरअसल यह पूरा एक वीडियो नहीं है, बल्कि एक प्रोमो है. जिसमें रजा मुराद ने अपने स्ट्रगल और शुरुआती दिनों की यादें भी ताजा कीं. यह किस्सा है 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ की. जब रणवीर सिंह और रजा मुराद ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में साथ काम किया. जहां रजा मुराद ने फिल्म में जलालुद्दीन खिलजी का रोल किया था. तो वहीं, रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी के रोल में देखा गया था. फिल्म में एक सीन है, जब रजा मुराद ने रणवीर सिंह को थप्पड़ जड़ा था. उस एक सीन को परफेक्ट करने के लिए एक्टर को 24 थप्पड़ खाने पड़े थे. अब रजा मुराद ने बताया कि रणवीर सिंह का गाल सूज गया था.

काफी मुश्किल में गुजरा था बचपना

उन्होंने बताया कि उनका बचपन काफी मुश्किल गुजरा और लोग उनका मजाक उड़ाते थे. उनके पिता को भी इस बात की चिंता रहती थी कि लोग उनसे उनके बेटे के बारे में क्या पूछेंगे. बातचीत के दौरान रजा मुराद ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों की पॉपुलैरिटी और अंदाज का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना के दौर में सेट पर हजारों लड़कियां पहुंचती थीं. और उनके स्टारडम की चर्चा हर तरफ होती थी.

Related Articles

Back to top button