KING 100: नागार्जुन की ‘किंग 100’ से तब्बू का धांसू फर्स्ट लुक OUT, अब शाहरुख खान की KING से लेंगी टक्कर!

KING 100: 2026 के अब बस 2 ही महीने बाकी रह गए हैं. जिसमें कई बड़ी फिल्में आने वाली है. जहां दिसंबर में अपनी किंग लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एंट्री लेंगे. तो दूसरी ओर साउथ से भी एक KING आ रहा है. जी हां, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की ‘किंग 100’ को इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में एक्ट्रेस महान्ति झांसी रानी का किरदार निभा रही हैं. वहीं उनके बर्थडे के मौके पर फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज मिला है. मेकर्स ने पहली झलक को शेयर करते हुए इसे नाम दिया है- तब्बू के ग्लिम्प्स.
वीडियो में वो कुर्सी पर बैठकर और भीड़ के सामने एक पावरफुल पॉलिटिकल लीडर जैसी शख्सियत के किरदार में दिखाई दे रही हैं. जो एक इंटेंस माहौल पैदा करता है. वहीं, डार्क कलर की साड़ी, माथे पर छोटी सी बिंदी, गले में सिंपल चेन और हाथों में चूड़ियां पहने हुए काफी दबंग अंदाज में नजर आ रही हैं.
तब्बू का नया अंदाज ही छा गया
इस वीडियो में साफ तौर पर लिखा है- ”THIS TIME IT’S NOT LOVE, WAR… THE WAR BEGINS.” यह वीडियो नागार्जुन अक्किनेनी की फिल्म ‘King 100’ का है, जिसमें तब्बू का कैरेक्टर ग्लिम्प्स दिखा दिया गया है. इस लुक को देखने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बीते दिनों ही अनाउंसमेंट किया गया था कि बर्थडे के मौके उनका पहला लुक सामने आएगा. दरअसल फिल्म में तब्बू और नागार्जुन के आमने-सामने होने की पूरी उम्मीद है. खैर, एक्ट्रेस के लुक की काफी तारीफ भी की जा रही है.
28 साल बाद फिर आ रहे साथ
दरअसल नागार्जुन और तब्बू इससे पहले 1998 में तेलुगु फिल्म ‘आविडा मा आविदे’ में एक साथ दिखे थे. यह दोनों की एक साथ आखिरी तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी. अब लंबे वक्त बाद एक साथ नजर आने वाले हैं.
तब्बू की पिछली फिल्म कौनसी थी?
तब्बू की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ है, जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की है. इसने वर्ल्डवाइड 585 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म ने पहले ही दिन भारत में लगभग 62 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी.




