शिक्षा

SSC CGL Answer Key 2026: जारी हुई एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर-की, इस तारीख तक करें चैलेंज

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं. आयोग ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी विंडो खोल दी है. उम्मीदवार 7 नवंबर 2026 रात 9 बजे तक ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं. इसके लिए उन्हें तय फीस भी जमा करना होगा.

जिन उम्मीदवारों ने 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो वेबसाइट पर जाकर अपने आंसर देख सकते हैं. रिस्पॉन्स शीट की मदद से अभ्यर्थी यह चेक कर सकेंगे कि उन्होंने परीक्षा के दौरान किन सवालों के क्या जवाब दिए थे. इसके साथ ही आंसर-की से मिलान करके अपने संभावित नंबरों का अनुमान भी लगा सकते हैं.

7 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है. इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 4 नवंबर 2026 को रात 9 बजे से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 7 नवंबर 2026 को रात 9 बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. प्रत्येक प्रश्न या आंसर को चुनौती देने के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी. यह राशि वापस नहीं की जाएगी. आयोग के मुताबिक, आपत्तियां केवल ऑनलाइन चैलेंज मॉड्यूल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी. ईमेल या डाक से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट

  • 1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर कैंडिडेट पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करें.
  • 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • 4. इसके बाद Combined Graduate Level Examination 2026 (Tier-1) Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
  • 5. स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी.
  • 6. इसे डाउनलोड करके अपने आंसर का मिलान करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

SSC CGL Answer Key 2026

आपत्तियों के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की

एसएससी को प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञ समिति करेगी. जांच के दौरान अगर किसी सवाल या उसके आंसर में गलती पाई जाती है तो आयोग जरूरी बदलाव कर सकता है. इसके बाद फाइनल आंसर-की और टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. टियर-1 में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.

Related Articles

Back to top button