मनोरंजन

मिस्ट्री गर्ल के साथ नाम जुड़ने पर भड़के एल्विश यादव, बोले- मेरा नाम जोड़ना बंद करो

Elvish Yadav: एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. कई बार उनका नाम अलग-अलग लड़कियों के साथ भी जोड़ा जा चुका है. हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं. हालांकि, अब एल्विश ने इन खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स को जवाब दिया है.

उन्होंने साफ कहा है कि हर किसी के साथ उनका नाम जोड़ना बंद किया जाए, क्योंकि सामने वाला उनका दोस्त भी हो सकता है. एल्विश यादव ने 5 नवंबर को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “दोस्तों, कृपया इस तरह हर किसी के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद करें. वे मेरे दोस्त भी हो सकते हैं. हर बात को इतना गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.”

पहले भी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है नाम

यह पहली बार नहीं है, जब एल्विश यादव का नाम किसी लड़की के साथ जोड़ा गया है. इससे पहले भी उनका नाम ईशा मालवीय, जन्नत जुबैर और जिया शंकर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. वहीं, सितंबर में उनके बर्थडे पार्टी के बाद इफा खैर के साथ जाने को लेकर भी डेटिंग की खबरें सामने आई थीं.

उस समय भी एल्विश ने अपने एक्स अकाउंट पर सफाई देते हुए लिखा था, “मैं बस यह साफ करना चाहता हूं कि वह लड़की मेरी और मेरे दोस्तों की कॉमन फ्रेंड है. किसी दूसरे एंगल से शूट की गई एक क्लिप के आधार पर मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करें.”

उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के इस तरह के अंदाजों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि लोग सच्चाई जाने बिना ही जल्दबाजी में फैसला सुना देते हैं. एल्विश ने आगे कहा कि लोगों को उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करना चाहिए और बिना किसी बात की पुष्टि किए इस तरह के कयास लगाने बंद करने चाहिए.

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव मशहूर यूट्यूबर हैं. वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, ‘प्लेग्राउंड’, ‘एमटीवी रोडीज XX: डबल क्रॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं. साल 2023 में उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब अपने नाम किया था. इसके साथ ही वह इस शो को जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने थे.

Related Articles

Back to top button