मनोरंजन

42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान

India First 3D Film History: भारतीय सिनेमा का इतिहास 110 साल से ज्यादा पुराना है. लेकिन अब भारतीय सिनेमा पहले से काफी ज्यादा समृद्ध हो गया है. पिछले एक दशक में तो बड़े और क्रांतिकारी बदलाव फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिले हैं. आधुनिकता के मामले में भी अब फिल्म इंडस्ट्री का कोई तोड़ नहीं है. सिनेमा जगत में कई सारे ऐसे मोड़ देखने को मिले हैं जब सिनेमा में बड़े परिवर्तन हुए. साथ ही इन बड़े बदलावों से सिनेमा ने नई ऊंचाइयां छुईं. साल 2015 में हमने बाहुबली फिल्म के जरिए दुनिया को ये बताया कि पीरियड ड्रामा फिल्मों में हम भी पीछे नहीं हैं.

इसके अलावा सिनेमा के इतिहास में साल 2023 भी खासा माइने रखता है. इस साल शाहरुख खान की 2 फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया. अब 2026 भी कई मायनों में बेहद खास रहा है. इस साल धुरंधर फिल्म सीरीज ने पहले अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया और भारतीय सिनेमा जगत की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसकी दोनों फ्रेंचाइजी ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखाए. वहीं अब 4000 करोड़ रुपये के बजट में रामायण फिल्म भी सिनेमाघरों में इसी साल रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसका बजट भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल से दोगुना है. फिल्म में VFX के जरिए एक नई इबारत गढ़ी गई है.

इस फिल्म में ऐसे वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है जैसा पहले सिनेमा जगत में कभी नहीं देखने को मिला. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस आधुनिकता की शुरुआत भारत में हुई कहां से थी और भारत की पहली 3डी फिल्म कब आई थी.

1984 में आई थी देश की पहली 3डी फिल्म

1984 की बात करें तो ये फिल्म एक मलयालम फैंटसी मूवी है. इस फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जिन्न कुट्टीचथन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस जिन्न को एक क्रूर जादूगर ने अपने बस में किया होता है जिसे इत्तेफाक से 3 बच्चे आजाद करा देते हैं और उनके और जिन्न के बीच दोस्ती हो जाती है. इसके बाद उस जादूनगरी में क्या होता है उसी पर पूरी फिल्म बनी है. इस फिल्म का म्यूजिक दिग्गज संगीतकार इल्लियाराजा द्वारा तैयार किया गया था. फिल्म को इसके बाद हिंदी और तमिल में भी रिलीज किया गया था.

ये भी पढ़ें- 109 साल पहले भारत में बनी थी पहली रामायण, एक ही एक्टर ने प्ले किया था भगवान राम और मां सीता का रोल

अमिताभ-रजनीकांत जैसे स्टार्स का था कैमियो

फिल्म के हिंदी वर्जन में उर्मिला मातोंडकर, नसीरुद्दीन शाह, दलीप ताहिर, सतीश कौशिक, शक्ति कपूर, हरीश कुमार और रवि बिसवानी जैसे कलाकार शामिल थे. वहीं फिल्म के तमिल वर्जन में प्रकाश राज थे. जबकी अमिताभ बच्चन, प्रेम नजीर, चिरंजीवी, रजनीकांत और जीतेंद्र ने फिल्म की सभी भाषाओं में कैमियो किया था. इस फिल्म को आधुनिक सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है. अब हिंदू धर्म के महान काव्य पर आधारित रणबीर कपूर की रामायण फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म से भी चमत्कारी कलेक्शन की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button