अजब-गजब

बहू ने रिक्रिएट किया K3G का हेलिकॉप्टर वाला सीन, दिवाली पर सास ने आरती से किया स्वागत

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर 90s वाला बच्चा बोलेगा- अरे, ये तो अपना K3G वाला सीन है. एक बहू ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के उस आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया है, जब शाहरुख खान दिवाली पर हेलिकॉप्टर से अपने घर पहुंचते हैं.

क्या है वायरल वीडियो में?

इंस्टाग्राम अकाउंट @imjustbesti से शेयर किए गए इस वीडियो में एक काला हेलिकॉप्टर बड़े से सफेद घर के लॉन में उतरता हुआ दिख रहा है. महिला ब्लैक कोट, लेगिंग और लंबे बूट्स में हेलिकॉप्टर से उतरती है और भागती हुई घर की तरफ आती है. उधर दरवाजे पर उसकी सास क्रीम कलर की साड़ी में हाथ में आरती की थाली लिए खड़ी हैं. थाली में लाल गुलाब की पंखुड़ियां, जलता दिया और छोटी-छोटी पीतल की कटोरियां हैं. ससुर व्हाइट कुर्ता और फूलों वाली शॉल में खड़े हैं.घर गेंदा फूलों से सजा हुआ है, पीछे मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति दिख रही है. कुल मिलाकर पूरा सीन बिल्कुल K3G के हेलिकॉप्टर वाले सीन जैसा लग रहा है.

K3G का वो सीन याद है?

फिल्म में शाहरुख खान यानी राहुल दिवाली पर कई साल बाद हेलिकॉप्टर से अपने घर पहुंचता है. घर पर मां जया बच्चन आरती की थाली लेकर इंतजार करती हैं. यहां महिला ने उसी सीन को अपने अंदाज में दोबारा जीया है. सास ने उसका तिलक किया, आरती उतारी और फिर तीनों एक-दूसरे से गले लग गए.

सास की हो रही है सबसे ज्यादा चर्चा

वीडियो में सबसे ज्यादा तारीफ सास की हो रही है. लोग कह रहे हैं, ऐसी सास कहां मिलती है, जो बहू के लिए इतने प्यार से आरती लेकर खड़ी हो. एक तरफ लोग इसे दिल छू लेने वाला बता रहे हैं और कह रहे हैं, बचपन की यादें ताजा हो गईं, सास-बहू का प्यार ही असली अमीरी है. दूसरी तरफ कुछ लोग इसे दिखावा बता रहे हैं और कह रहे हैं, रील के लिए इतना खर्च क्यों? कुछ लोग तो ये भी पूछ रहे हैं कि कहीं ये AI तो नहीं है. लेकिन सच यही है कि इस वीडियो ने लोगों को K3G की याद दिला दी.

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by imjustbesti (@imjustbesti)

Related Articles

Back to top button