मनोरंजन

James Bond Movies: जेम्स बॉन्ड की सभी 25 फिल्में OTT पर कहां देख सकते हैं?

James Bond Movies OTT: सिनेमाई पर्दे पर एक बार फिर से जेम्स बॉन्ड की वापसी होने जा रही है. अब तक के 64 सालों के इतिहास में 6 एक्टर्स ने इस लोकप्रिय किरदार को जीवंत किया है. अब ब्रिटिश एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन इस फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं. वो जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले 7वें एक्टर हैं. साल 1962 में इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी. पहली फिल्म थी- ‘डॉ. नो’.

‘डॉ. नो’ में शॉन कॉनरी ने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था. मूल कहानी ब्रिटिश लेखक इयान फ्लेमिंग ने लिखी थी. पहली फिल्म को डायरेक्ट किया था टेररेंस यंग ने. सिलसिला आगे बढ़ा और साल 2021 तक इस फ्रेंचाइजी में 25 फिल्में बनीं. अब 26वीं की तैयारी चल रही है, जिसके हीरो रॉबर्ट पैटिनसन हैं. उनका नाम अनाउंस होते ही हर तरफ सोशल मीडिया पर जेम्स बॉन्ड का नाम छा गया है. लेकिन क्या आपने इस फ्रेंचाइजी की सभी 25 फिल्में देखी हैं? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि OTT पर आप उन फिल्मों को कहां देख सकते हैं. लेकिन उससे पहले सभी फिल्मों की लिस्ट देख लीजिए.

जेम्स बॉन्ड की 25 फिल्मों की लिस्ट

नीचे आप अब तक रिलीज हुई जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों की लिस्ट (एक्टर्स के नाम के साथ) देख सकते हैं.

एक्टर शॉन कॉनरी का दौर

1. डॉ. नो (1962)

2. फ्रॉम रशिया विद लव (1963)

3. गोल्डफिंगर (1964)

4. थंडरबॉल (1965)

5. यू ओनली लिव ट्वाइस (1967)

6. डायमंड्स आर फॉरएवर (1971)

जॉर्ज लेजेंबी का दौर

7. ऑन हर मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस (1969)

रोजर मूर का दौर

8. लिव एंड लेट डाई (1973)

9. द मैन विद द गोल्डन गन (1974)

10. द स्पाई हू लव्ड मी (1977)

11. मूनरेकर (1979)

12. फॉर योर आइज ओनली (1981)

13. ऑक्टोपसी (1983)

14. अ व्यू टू अ किल (1985)

टिमोथी डाल्टन का दौर

15. द लिविंग डेलाइट्स (1987)

16. लाइसेंस टू किल (1989)

पियर्स ब्रॉसनन का दौर

17. गोल्डनआई (1995)

18. टुमॉरो नेवर डाइज (1997)

19. द वर्ल्ड इज नॉट इनफ (1999)

20. डाई अनदर डे (2002)

डेनियल क्रेग का दौर

21. कैसीनो रोयाल (2006)

22. क्वांटम ऑफ सोलेस (2008)

23. स्काईफॉल (2012)

24. स्पेक्टर (2015)

25. नो टाइम टू डाई (2021)

ये भी पढ़ें-

ग्रैमी 2027 में इस सिंगर को मिले 11 नॉमिनेशन, तमिल गाने ने रचा इतिहास

बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग करते थे सलमान, डायरेक्टर ने खोला राज

जेम्स बॉन्ड की फिल्में OTT पर कहां देखें?

अगर आप इन सभी फिल्मों को OTT पर देखना चाहते हैं, तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये सभी फिल्में प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं. बहरहाल, मेकर्स ने 16 नवंबर को जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए रॉबर्ट पैटिनसन के नाम का ऐलान किया है. हालांकि, 26वीं फिल्म का टाइटल क्या होगा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस फिल्म का डायरेक्शन ‘ड्यून’ फेम डेनिस विलेन्यूव करेंगे.

Related Articles

Back to top button