मनोरंजन

पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में होगा इस पैन-इंडिया फिल्म का मुहूर्त, टाइटल का भी होगा ऐलान

साउथ सिनेमा के चर्चित एक्टर अर्जुन सरजा अपनी अगली पैन-इंडिया फिल्म की शुरुआत अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर से करने जा रहे हैं. इस देशभक्ति फिल्म का मुहूर्त समारोह 27 नवंबर 2026 को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित किया जाएगा. इस खास मौके पर पूजा भी रखी गई है. फिल्म से जुड़ी टीम के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पहली बार किसी फिल्म का पूजा समारोह होना भारतीय सिनेमा के लिए एक खास अवसर माना जा रहा है.

इस पैन-इंडिया फिल्म में अर्जुन सरजा मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभालेंगे. उनके साथ फिल्म प्रेसिडेंशियल मूवीज़ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन अनूप मोहन के तौर पर जुड़े हैं और ये उनके बैनर की तीसरी फिल्म है. खास बात यह है कि फिल्म का आधिकारिक टाइटल अभी सामने नहीं आया है और इसका ऐलान 27 नवंबर को अयोध्या में होने वाले पूजा समारोह के दौरान ही किया जाएगा.

रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने लिखी है कहानी

देशभक्ति, वीरता और बलिदान पर आधारित इस फिल्म की कहानी और पटकथा भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी मेजर विजय भार्गवन ने लिखी है. फिल्म में बॉलीवुड के साथ-साथ देश के अलग-अलग क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों के जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Anoop K (@presidentialmovies)

अयोध्या के समारोह में जुटेंगी सिनेमा जगत की हस्तियां

27 नवंबर को अयोध्या में होने वाले इस मुहूर्त समारोह में फिल्म इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियों, सितारों और खास मेहमानों के शामिल होने की बात कही गई है. राम जन्मभूमि मंदिर से शुरुआत और आर्मी ऑफिसर द्वारा लिखी गई कहानी के चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: Police Company: फिल्म पुलिस कंपनी से सामने आया फरदीन खान का डार्क अवतार, नया अंदाज देख चौंके लोग

Related Articles

Back to top button