अजब-गजब

‘ये है असली खुशी!’ साइकिल पर सवार इस फैमिली को देखकर दुनिया हुई भावुक

कभी-कभी हम बड़ी-बड़ी चीजों के पीछे भागते-भागते ये भूल जाते हैं कि खुशी असल में कितनी छोटी होती है. हम सोचते हैं कि बड़ी गाड़ी होगी तो खुश रहेंगे, बड़ा घर होगा तो जिंदगी सेट हो जाएगी, बैंक में पैसा होगा तो टेंशन खत्म हो जाएगा. लेकिन फिर भी मन में एक खालीपन सा रहता है. रात को नींद नहीं आती, दिन में सुकून नहीं मिलता. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक 10 सेकंड का वीडियो आता है, जो हमारी इस सारी सोच को हिला कर रख देता है.

वायरल हो रहा यह वीडियो रात का है. कोई फिल्मी सीन नहीं है, कोई स्क्रिप्ट नहीं है. सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट जल रही है, गाड़ियां आ-जा रही हैं और उसी सड़क के किनारे एक छोटी सी फैमिली अपनी पुरानी सी साइकिल के साथ खड़ी है.

आगे साइकिल के डंडे पर उनका नन्हा सा बच्चा बैठा है, जिसने पूरी ताकत से हैंडल पकड़ रखा है, जैसे वही इस साइकिल का ड्राइवर हो. बीच में पति साइकिल को संभाले हुए हैं और पीछे कैरियर पर पत्नी बैठी हैं, एक हाथ से साइकिल पकड़े हुए.

वीडियो में आप देखेंगे कि वे थोड़ी देर रुकते हैं, सड़क देखते हैं और फिर एक साथ साइकिल पर सवार होकर रात के अंधेरे में आगे निकल जाते हैं. ना हॉर्न की आवाज, ना दिखावा, बस एक साथ होने की खुशी. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @thakur_shrishtii ने शेयर किया है.

वीडियो पर लिखी लाइन ने सबको रुला दिया

वीडियो पर लिखा था- ना कोई लग्जरी, ना महंगी लाइफस्टाइल, बस पति, पत्नी और उनका छोटा बच्चा, जिंदगी की सबसे छोटी खुशियों को एक साथ जीते हुए. आखिर में वो लाइन आती है जो सीधे दिल पर लगती है- कभी-कभी सबसे गरीब परिवारों के दिल सबसे अमीर होते हैं. खुशी इस बात से नहीं है कि आपके पास कितना है, बल्कि इस बात से है कि आप कितना प्यार बांटते हैं.

लोग दो गुटों में बंट गए

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई. एक तरफ वो लोग हैं जो इस वीडियो को देखकर अपने बचपन में चले गए. कोई लिख रहा है, पापा की साइकिल पर हम भी ऐसे ही आगे बैठकर घूमते थे, वो दिन ही सबसे अच्छे थे. कोई लिख रहा है, आज सब कुछ है, पर वो सुकून नहीं है.

दूसरी तरफ कुछ लोग नाराज भी हैं. वो कह रहे हैं, गरीबी को रोमांटिक मत बनाओ, ये मजबूरी है, खुशी नहीं. बच्चे को बिना हेलमेट ऐसे साइकिल पर बैठाना खतरनाक है. और सच यही है, इसी बहस ने इस वीडियो को और ज्यादा लोगों तक पहुंचा दिया.

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Shrishhhtiiiii (@thakur_shrishtii)

Related Articles

Back to top button