शिक्षा

JEE मेन 2027 जनवरी सेशन में रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कराने वाले कैंडिडेट्स के बीच क्यों इतना अंतर, जानें कारण

JEE Main 2027: ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है. इसको लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 नवंबर तक प्राप्त हुए आवेदन को लेकर अपडेट जारी किया था, जिसके तहत 12 नवंबर तक जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए 6.70 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है तो वहीं 4.90 लाख ने फीस जमा कर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा किया है. मसलन, रजिस्ट्रेशन कराने वाले फीस जमा कराने वाले कैंडिडेट्स के बीच 1.80 लाख कैंडिडेट्स का अंतर है. कुल रजिस्ट्रेशन से देखें तो ये अंतर 26 फीसदी का हो जाता है. JEE में ये पहली बार हो रहा है, जब रजिस्ट्रेशन करने और फीस जमा कर रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले कैंडिडेट्स के बीच इतना बड़ा अंतर आ रहा है.

आइए, जानते हैं कि आखिर JEE Main 2027 जनवरी सेशन में रजिस्ट्रेशन करने वाले फीस जमा कर आवेदन प्रोसेस पूरा करने वाले कैंडिडेट्स के बीच अंतर किस वजह से है. इसको लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं, ये जानते हैं.

NTA ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में किया है बदलाव

इसको लेकरकॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा बताते हैं कि पहली बार यह देखने में आया कि बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन करने के बाद परीक्षा फीस जमा नहीं कर रहे हैं. इसके कई कारण सामने आ रहे हैं. वह कहते हैं कि इस वर्ष पहली बार NTA की ओर से आवेदन प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं.

नया आवेदन करने की सुविधा

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा बताते हैं कि NTA ने पहली बार कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद भी आवेदन में गलती होने पर दाेबारा नया आवेदन करने का अवसर दिया है. ऐसे में संभव है कि बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स जिन्होंने आवेदन के दौरान नाम, माता-पिता का नाम, अकेडमिक डिटेल्स, फोटो, मीडियम, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज का विवरण देने में कोई भी गलती की है वह फीस जमा ना करते हुए दोबारा रजिस्ट्रेशन कर रहे हों.

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त लाइव फोटो मिसमैच होने के कारण भी कैंडिडेट्स दोबारा आवेदन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई कैंडिडेट्स ऐसे सामने आ रहे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड में फोटो, नाम बाद में अपडेट करवाया और पुराने आधार कार्ड से आवेदन कर दिया, ऐसे कैंडिडेट्स भी दोबारा आवेदन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.इन सब कारणों के चलते कुल रजिस्ट्रेशन संख्या एवं आवेदन फीस जमा कर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है.

22 नवंबर है आवेदन की लास्ट डेट

JEE मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है. रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम ताखीर 22 नवंबर है. मसलन कैंडिडेट्स बिना किसी लेट फीस के 22 नवंबर तक आवेदन करा सकते हैं. तो वहीं लेट फीस के साथ 26 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button