मनोरंजन

तलाक की खबरों के बीच सपना चौधरी ने हटवाया पति के नाम का टैटू, पहले ही बताई थी ये वजह

Sapna Choudhary: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी तलाक की अर्जी दाखिल करने की पुष्टि के कुछ दिनों बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कलाई पर बने अपने पति वीर साहू के नाम का टैटू लेजर ट्रीटमेंट के जरिए हटवाती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में बेहद निजी तरीके से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हैं.

शादी के करीब छह साल बाद सपना ने हाल ही में तलाक की अर्जी दाखिल करने की पुष्टि की थी. इसके कुछ ही दिन बाद कलाई से टैटू हटवाने का वीडियो सामने आ चुका है. जिसके चलते अब सोशल मीडिया और फैंस के बीच एक बार फिर नई चर्चा शुरू हो गई है.

टैटू को लेकर सपना ने कही ये बात

दिलचस्प बात ये है कि तलाक की पुष्टि करने से पहले सपना ने एक इंटरव्यू में अपने टैटू को लेकर भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि शूटिंग से पहले टैटू छिपाने में काफी समय लगता है. सपना के मुताबिक, वो आगे फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में और काम करना चाहती हैं, इसलिए टैटू हटवाना उनके लिए ज्यादा आसान और सुविधाजनक विकल्प है.

Sapna Tattoo

सपना का टैटू

तलाक और दूसरी शादी पर क्या बोलीं सपना?

अपने अलग होने के फैसले पर एनएमएफ न्यूज से बातचीत में सपना ने कहा था कि जब सब अच्छा था, तब साथ थे और अब अच्छा नहीं है, तो साथ नहीं हैं. उन्होंने साफ कहा था कि यह बात सिर्फ सामने वाला समझ सकता है या फिर वे खुद, और किसी तीसरे व्यक्ति का अपनी बात या सोच डालना गलत है. उनके शब्दों में शादी दो लोगों का रिश्ता है और वे आपस में तय करेंगे कि आगे क्या करना है.

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे वीर से अलग होने के बाद दोबारा शादी करने के बारे में सोचेंगी, तो सपना ने स्पष्ट किया कि फिलहाल दूसरी शादी का कोई विचार उनके मन में नहीं है. अपने काम और निजी फैसलों को लेकर वो फिलहाल इसी तरह आगे बढ़ रही हैं और फैंस की नजरें उनके अगले कदम पर बनी हुई हैं.

Related Articles

Back to top button