Highest Paid TV Host In India: न सलमान, न बिग बी… ये है TV का सबसे महंगा होस्ट! 1 एपिसोड की फीस उड़ा देगी होश

Highest Paid TV Host In India: जब भी भारतीय टेलीविजन के सबसे महंगे होस्ट की बात छिड़ती है, तो हर किसी के जहन में सबसे पहले दो ही नाम आते हैं ‘बिग बॉस’ के होस्ट सलमान खान या ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के महानायक अमिताभ बच्चन. बरसों से छोटे पर्दे पर फीस और स्टारडम के मामले में इन्हीं दो दिग्गजों का दबदबा माना जाता रहा है. लेकिन अब इस लिस्ट में एक बेहद चौंकाने वाला नाम जुड़ गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक न सलमान खान और न ही अमिताभ बच्चन, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा टेलीविजन के सबसे महंगे होस्ट बनकर उभरे हैं.
क्रिकेट के मैदान पर छक्कों की बरसात करने वाले ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ के जरिए टेलीविजन होस्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा इस शो के हर एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. अगर ये आंकड़ा सही है, तो रोहित शर्मा अपने पहले ही टीवी शो में फीस के मामले में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी अपने नाम कर चुके हैं. हालांकि उनकी फीस को लेकर रोहित या चैनल में से किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
View this post on Instagram
सलमान खान और अमिताभ बच्चन एक एपिसोड का कितना लेते हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें, तो बॉलीवुड के दिग्गज होस्ट्स की फीस का आंकड़ा भी कम चौंकाने वाला नहीं है.
सलमान खान: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की जान माने जाने वाले सलमान खान की फीस हमेशा चर्चा में रहती है. अनुमानों के मुताबिक, सलमान खान प्रति एपिसोड लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
अमिताभ बच्चन: साल 2000 से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की हॉट सीट संभाल रहे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फीस रिपोर्ट्स के मुताबिक 2.5 से 3 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड के आसपास रही है.
भारत के अन्य टॉप टीवी और ओटीटी होस्ट्स की फीस
रोहित शर्मा, सलमान खान और अमिताभ बच्चन के अलावा भी छोटे पर्दे और ओटीटी के कई चर्चित होस्ट्स हैं, जो मोटी फीस वसूलते हैं.
कपिल शर्मा: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये प्रति दिन चार्ज करते हैं. इससे पहले सोनी टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ के आखिरी सीजन में उनकी फीस 1 करोड़ प्रति एपिसोड बताई जाती थी.
करण जौहर: चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के होस्ट करण जौहर 2 से 3 करोड़ रुपये प्रति दिन लेते हैं.
रोहित शेट्टी: एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट करने के लिए फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फीस लगभग 1 से डेढ़ करोड़ प्रति एपिसोड बताई जाती है.
भारती सिंह: ‘लाफ्टर शेफ्स’ और कई रियलिटी शोज की होस्ट भारती सिंह 10 से 12 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं.




