शिक्षा

UP में शिक्षामित्रों को TET पास करने के लिए 6 मौके मिलेंगे, स्पेशल टीईटी नहीं दे सकेंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को झटके के साथ ही राहत दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को स्पेशल TET देने की मंजूरी देने संबंधी मांग को खारिज कर दिया है. हालांकि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को निर्देश दिया है कि UP के शिक्षा मित्रों काे TET पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक कम से कम 6 मौके दिए जाएं. यानी की UPESSC को 31 अगस्त 2028 तक शिक्षा मित्रों के लिए कम से कम 6 TET आयोजित करानी होंगी, ये नियमित TET होगा.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किस याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया है. जानेंगे कि शिक्षा मित्रों के लिए 6 TET आयोजित कराने का मामला क्या है.

स्पेशल TET नोटिफिकेशन को दी गई थी चुनौती

UPESSC की तरफ से नॉन TGT शिक्षकों और संविदा में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए स्पेशल TGT आयोजित किया गया है, जिसका नोटिफिकेशन 2 सितंबर को जारी किया गया था. इस नोटिफिकेशन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता शिक्षा मित्रों का कहना था कि वह 20 साल से पढ़ा रहे हैं. स्पेशल TET में संविदा शिक्षकों को भी शामिल होने का मौका दिया गया है, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया है. याचिका में इसे भेदभाव बताते हुएशिक्षा मित्रों को भी स्पेशल TET में शामिल होने का मौका देने की मांग की गई थी.

कोर्ट ने नहीं माना भेदभाव, अब शिक्षा मित्रों को 6 मौके

शिक्षा मित्रों की इस याचिका पर न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने सुनवाई की. खंडपीठ ने नियमित पदों पर नियुक्ति शिक्षकों और शिक्षामित्रों की सेवावव की स्थिति अलग-अलग है. ऐस में स्पेशल TET में शिक्षा मित्रों काे शामिल करना भेदभाव नहीं है.

वहीं सुनवाई के दौरान UPESSC ने तर्क दिया कि शिक्षा मित्र नियमित शिक्षक नहीं है. साथ ही UPESSC ने बताया कि 3 नवंबर को आयोजित हुई स्पेशल TET में 86 हजार नियमित शिक्षक हुए थे, जबकि शिक्षा मित्रों की संख्या 1 लाख 50 हजार तक है.इसी कड़ी में कोर्ट ने शिक्षा मित्रों को TET पास करने के 6 मौके देने का निर्देश UPESSC को दिया है, जो 31 अगस्त 2028 तक दिए जाएंगे.

हर साल TET के दाे मौके

खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि शिक्षा मित्रों को TET के 6 मौके दिए जाएं, जो साल 2026, 2027 और 2028 में दिए जाएं. इस पर आयोग ने कहा कि अगली TET 26 व 27 फरवरी को प्रस्तावित है. इसके बाद जून-जुलाई 2027 और दिसंबर-जनवरी में TET होगा. इस तरह साल हर साल दो मौके TET का मौका दिया जाएगा. अगस्त 2028 से पहले एक और TET आयोजित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button