‘मेरे सबसे बड़े सपोर्टर मेरे पापा’, सुबह 4:30 बजे साइकिल पर बेटी को छोड़ने निकले पिता

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. सुबह के 4:30 बजे हैं, चारों तरफ घुप अंधेरा है, सड़क सुनसान है और ठंड में एक पिता अपनी बेटी के सपनों को अपनी साइकिल पर लेकर निकल पड़ा है.
बेटी UPSSSC PET का एग्जाम देने जा रही है. पिता को न ठंड की परवाह है, न अंधेरे की, न दूरी की. उन्हें बस एक ही चिंता है कि मेरी बेटी समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच जाए. यह वीडियो 1 नवंबर की सुबह का है, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर @memecentral.teb नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं, यही है असली हीरो, यही है बाप का प्यार.
साइकिल पर बेटी के साथ चले पिता
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नैमिषा कश्यप नाम की इस युवती के साथ उसके पिता साइकिल पर चल रहे हैं. उन्होंने हल्के रंग की शर्ट पहनी है और कंधे पर गमछा रखा है. बेटी बता रही है कि एग्जाम सेंटर दूर है और समय बहुत जल्दी है, इसलिए पिता उसे छोड़ने जा रहे हैं. बेटी के चेहरे पर मुस्कान है, उसे अपने पिता पर गर्व है. पिता चुपचाप साइकिल चलाते हुए बेटी के साथ चल रहे हैं.
पिता के त्याग पर लोगों के इमोशनल कमेंट
इस वीडियो को देखकर लोग बहुत इमोशनल हो गए हैं. लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि हर सफल बेटी के पीछे उसके पिता का त्याग होता है. कोई लिख रहा है, पिता कभी नहीं कहते कि वह थक गए हैं. कोई लिख रहा है, बाप का प्यार दुनिया का सबसे बड़ा सहारा है.
यह वीडियो बताता है कि पिता अपने बच्चों के सपनों के लिए कितनी मेहनत करते हैं. बेटी भी अपने पिता की इस मेहनत को समझ रही है. वह वीडियो में पिता को दिखाकर बता रही है कि पिता कितने महान होते हैं. कुछ ही सेकंड का यह वीडियो हर फोन में घूम रहा है. इसने सबको अपने पिता की याद दिला दी है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




