मनोरंजन

भागम भाग 2 में अक्षय कुमार संग जमेगी म्यूजिशियन ओपी नय्यर की पोती निहारिका रायजादा की जोड़ी, एक्ट्रेस ने क्या कहा?

एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. लेकिन वे अधिकतर फॉरेन लैंग्वेंज की फिल्मों में और साउथ मूवीज में नजर आई हैं. हिंदी की भी कुछ फिल्मों में उन्होंने साइड रोल्स किए हैं. लेकिन अब वे अक्षय कुमार संग भागम भाग मूवी के सीक्वल में अहम रोल प्ले करने जा रहे हैं. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.भागम भाग के सीक्वल में अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करने के बारे में बात करते हुए निहारिका ने कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो. मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही हम ये फिल्म ऑडियंस के लिए लेकर आएं. ये एक कॉमेडी फिल्म है और मुझे कॉमेडी फिल्मों में काम करना पसंद है.अपनी लाइफ साइकल के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- करियर की शुरुआत में हमें अवसरों के लिए तलाश करना पड़ता था. हम कुछ भी कर लिया करते थे. मैंने तो डुपलीकेट के रोल भी किए हैं. पहले प्रियदर्शन कहते थे कि फिल्म में तुम्हारा चेहरा नजर नहीं आएगा. अब प्रियदर्शन कहते हैं कि फिल्म में तुम्हारा चेहरा नजर आएगा.भागम भाग 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2006 में आई भागम भाग फिल्म का सीक्वल है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा गोविंदा और परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म के ऑरिजनल पार्ट का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. जबकी इसके दूसरे पार्ट का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button