मुंबई के सांताक्रुज में आमिर खान ने किराए पर उठाए 3 लग्जरी अपार्टमेंट्स, हर महीने घर बैठे कमाएंगे 38 लाख रुपये

Aamir Khan Rented 3 Luxury Appartments: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान जैसे फिल्मों में बेहतर कमाई करने के लिए जाने जाते हैं वैसे ही वे प्रॉपर्टी डीलिंग और रियल स्टेट की भी अच्छी नॉलेज रखते हैं. अब एक्टर ने घर बैठे-बैठे पैसे कमाने का बढ़िया मामला सेट कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने सांताक्रुज में स्थित अपने तीन फ्लैट्स किराय पर उठाने का फैसला लिया है जिसका महीने का कुल किराय 38 लाख रुपये का बैठ रहा है. अब एक्टर 4 साल यानी कि 48 महीने में अपने तीनों अपार्टमेंट्स के किराय से प्रति महीने 38 लाख कमाएंगे जो कि एक अच्छी डील नजर आ रही है.
एक्टर अपने साथी कलाकारों की तरह हर साल कई फिल्में नहीं करते वहीं 1-2 साल में उनकी एक फिल्म आती है. ऐसे में उन्होंने साइड बिजनेस से पैसा बनाने का प्लान किया है और अब एक अच्छी डील उनके हाथ लग भी गई है.
इन अपार्टमेंट्स में क्या-क्या सुविधा होंगी?
आमिर खान का जो सबसे बड़ा अपार्टमेंट है उससे उन्हें 20 लाख रुपये हर महीने मिलेगा. वहीं बाकी दो अपार्टमेंट्स से उन्हें 9-9 लाख रुपये हर महीने मिलेंगे. हर अपार्टमेंट में 3 कार पार्किंग स्पेस होगी. मतलब कि कुल 9 गाड़ियां खड़ी करने की जगह कुल मिलाकर इन तीनों अपार्टमेंट्स में होगी. एग्रीमेंट की मानें तो 48 महीने के इस टर्न की शुरुआत 1 जनवरी 2027 से होगी और इसका अंत 31 दिसंबर 2030 को हो जाएगा. वहीं इसमें खास बात तो ये होगी कि रेंट हर साल 5 पर्सेंट बढ़ भी जाएगा. साथ ही जितना एक महीने का रेंट है उतना ही सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर भी देना होगा.
ये भी पढ़ें- Ramayana 3: क्या रणबीर कपूर की रामायण का तीसरा पार्ट भी बनेगा? महर्षि विश्वामित्र बने इस एक्टर ने खोला राज
कुछ नियमों का भी करना होगा पालन
अनुमान लगाया जाए तो लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के मुताबिक इससे आमिर खान एक साल में 4.56 करोड़ कमा ले जाएंगे. इसी के साथ किरायदार को कुछ गाइडलाइंस भी फॉलो करनी होंगी. दरअसल एग्रीमेंट के मुताबिक किरायदार अपार्टमेंट्स में किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकेंगे. ना तो वे इसमें कोई एडिशनल बिल्डिंग करा सकते हैं ना तो कोई स्ट्रक्चरल चेंज कर सकेंगे. वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान साल 2025 में सितारे जमीन पर फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे. वहीं रजनीकांत की कुली फिल्म में वे कैमियो रोल में दिखे थे.




