मनोरंजन

Ramayana: कुंभकर्ण बनने के लिए फैसल मलिक को क्यों भूलनी पड़ी एक्टिंग? बोले- हमें ट्रेनिंग दी गई

Faisal Malik On Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण का रोल वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक ने निभाया है. फैसल मलिक ने अब अपने रोल पर बात की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कुंभकर्ण का रोल निभाने के लिए उन्हें एक्टिंग के पारंपरिक तरीके को भूलना पड़ा था. फिल्म में वो रावण यानी यश के भाई का रोल निभा रहे हैं. यश के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव जैसा था.

पंचायत में फैसल मलिका ने प्रह्लाद चा का रोल निभाया है. उनके रोल को काफी पसंद किया गया. रामायण पर उन्होंने कहा, “ये एक बहुत बड़ी वीएफएक्स वाली फिल्म है, न कि नॉर्मल एक्टिंग वाली फिल्म. इसलिए मुझे एक्टिंग के पारंपरिक मेथड को भूलना पड़ा, क्योंकि इसे निभाने का एक तरीका था. हमें एक टीम के जरिए ट्रेनिंग दी गई थी, जो कि सबसे ज्यादा जरूरी था.”

फैसल ने की ये भविष्यवाणी

रावण और कुंभकर्ण भाई थे, ऐसे में फैसल मलिक को यश के साथ भी सीन करने का मौरा मिला. उन्होंने बताया, “ज्यादातर शूटिंग तो अलग-अलग ही हुई, पर सेकेंड पार्ट में मेरे कई अहम सीन उनके साथ हैं. हमने देखा कि रावण कुंभकर्ण को आशीर्वाद देने के लिए उसके हाथ पर चलता है, वो शूटिंग अलग-अलग हुई थी, दिमाग में आंख, चेहरे और बॉडी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए. हमने लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और अवतार की मेकिंग वीडियोज देखी हैं, पर यहां हमें इस प्रोसेस का हिस्सा बनने का मौका मिला. मुझे लगता है कि इससे पहले और इसके बाद, आने वाले दिनों में भारत में इतना बड़ा कुछ नहीं होगा.”

“बहुत आसाना है कहना कि ये एआई”

उन्होंने कहा, “कुंभकर्ण सबसे बड़ा वॉरियर और राक्षस था, इसलिए दर्शक फैसल को स्क्रीन पर नहीं देखेंगे.” उन्होंने कहा कि एक एक सीन पर हजारों लोग काम कर रहे हैं, जिसमें विदेशी भी हैं. ये चीज़ शानदार है. उन्होंने कहा, “एक कैरेक्टर और सीन पर कई टीमें हफ्तों और महीनों तक एक साथ काम कर रही हैं और उसे बेहतर बना रही हैं. बहुत आसाना है कहना कि ये एआई है. पर सच ये है कि कई लोगों को पता ही नहीं है कि सीजीआई और एआई में फर्क क्या होता है.”

“बहुत प्यार मिल रहा है… भर-भरकर”

फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर उन्होंने कहा, “लोग मुझे रील्स में टैग कर रहे हैं, खासकर मेरी एंट्री वाले सीन की रील्स को लाखों व्यूज मिल रहे हैं. पंचायत के लिए भी मुझे लोगों का खूब प्यार मिला था. उस वक्त लोगों ने वायरल रील्स और मीम्स बनाए थे, लेकिन इस बार लोग सिनेमाघरों में जाकर खुद वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और इंस्टाग्राम फीड को उनसे भर दे रहे हैं. यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. बहुत प्यार मिल रहा है… भर-भरकर.”

Related Articles

Back to top button