मनोरंजन

Rise and Fall 2: स्वरा भास्कर, गौतम और करण पटेल के साथ निहारिका-प्रियंका ने पेंटहाउस में बनाई जगह, ये हैं टॉप-6 फाइनलिस्ट

Rise and Fall 2 Finalists: वीरेंद्र सहवाग के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. शो अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां टावर को अपने टॉप-6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. रूलर्स और वर्कर्स के बीच चले लंबे मुकाबले के बाद आखिरकार पेंटहाउस की राह साफ हो गई है. स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी और करण पटेल ने रूलर्स के तौर पर पहले ही फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली थी, जहां शेहजाद पूनावाला पहले से ही फाइनलिस्ट के रूप में मौजूद थे. वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले के बाद दो और कंटेस्टेंट्स ने टॉप 6 में एंट्री मार ली है.

बेसमेंट बंद होने की घोषणा के साथ ही वर्कर्स के बीच आखिरी दो जगहों के लिए जंग शुरू हुई. वर्कशॉप में आयोजित अंतिम ‘राइज चैलेंज’ में निहारिका तिवारी, प्रियंका चाहर चौधरी और सोनम मलिक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इस टास्क में करण पटेल स्कोरकीपर की भूमिका में नजर आए. कांटे की टक्कर के बाद निहारिका और प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेंटहाउस के दो खाली पड़े स्पॉट्स पर अपना कब्जा जमाया. दोनों ने टॉप 6 में अपनी जगह पक्की कर ली. दूसरी तरफ, इस मुकाबले में पिछड़ने के कारण सोनम मलिक का ‘राइज एंड फॉल’ का सफर यहीं समाप्त हो गया और उन्हें टावर से विदा लेना पड़ा.

टास्क के दौरान भिड़े गौतम गुलाटी और निहारिका

टास्क खत्म होने से पहले ही टावर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब निहारिका ने कहा कि वो आगे बढ़ने के लिए चीटिंग का सहारा नहीं लेंगी, तब पेंटहाउस से देख रहे गौतम गुलाटी ने उनके पिछले गेम पर सवाल उठा दिए. इस पर भड़कते हुए निहारिका ने पलटवार किया, “तुम तो बोलो ही मत, तुम सबसे बड़े चीटर हो यहां पे.” इस आरोप पर गौतम ने इसे महज ‘फेक कंटेंट’ करार दिया. दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন

MX Player by Prime Video (@mxbyprimevideo) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে

‘लास्ट दावत’ में भी जारी रहा तनाव

टॉप-6 तय होने के बाद फाइनलिस्ट्स के लिए टावर में एक भव्य ‘लास्ट दावत’ का आयोजन किया गया. हालांकि, जश्न के माहौल में भी पुरानी रंजिशें कम नहीं हुईं. गौतम गुलाटी ने निहारिका और प्रियंका के साथ बैठने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने स्वरा से अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “मैं उन लोगों के साथ नहीं बैठ सकता जिन्होंने मुझे ट्रॉमा दिया है… मेरे को इनकी न शक्ल जीवन में देखनी है न इस शो के बाद देखनी है.” दूसरी ओर, प्रियंका ने शेहजाद के साथ अपनी पुरानी गलतफहमियां दूर कीं और साफ किया कि उन्होंने कभी उन्हें ‘नेवला’ नहीं कहा.

फॉर्च्यून फ्लोर पर सीक्रेट वोटिंग का मोड़

इस जश्न के बीच टावर में एक और बड़ा ट्विस्ट आया, जहां फॉर्च्यून फ्लोर पर एक गुप्त मतदान आयोजित किया गया और इस में रूलर्स को किसी एक ऐसे फाइनलिस्ट को नामांकित करना था जिसे वे फिनाले के अयोग्य मानते हैं. इस सीक्रेट वोटिंग का परिणाम ग्रैंड फिनाले में ही पता चलेगा, जिससे किसी एक फाइनलिस्ट का सपना टूट सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस टॉप-6 में से कौन ‘राइज एंड फॉल 2’ की ट्रॉफी अपने नाम करेगा.

Related Articles

Back to top button