मनोरंजन

रणबीर कपूर की Ramayana के सामने सूर्या की सीन का धमाल, एडवांस बुकिंग में कितने करोड़ कमा डाले?

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्मों को लेकर साउथ में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. वहीं उनकी फिल्में हिंदी ऑडियंस के बीच भी अच्छा कर के दिखाती हैं. अब सूर्या की फिल्म सीन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का सामना सीधे तौर पर रणबीर कपूर की रामायण से देखने को मिलने वाला है. छोटे बजट में बनी ये फिल्म लेकिन बड़ा करतब दिखा रही है. 4000 करोड़ी रामायण के आगे इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखा दिया है.

सूर्या की सीन फिल्म के 6 दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े आ गए हैं. इन आंकड़ों से ये तो तय हो गया है कि ये फिल्म इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं है. रामायण से बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है. साउथ में सूर्या की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. बता रहे हैं कि इस फिल्म ने आखिर एडवांस बुकिंग में क्या गुल खिलाया है.

सूर्या की सीन ने एडवांस बुकिंग में कितने कमाए?

सूर्या की सीन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 दिन में 17.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म के इस दौरान 10.24 लाख टिकट्स बिके हैं. एडवांस बुकिंग में सूर्या ने बता दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर उनका मोमेंटम अभी भी जारी है और वे एक बार फिर से कलेक्शन से फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म का अनुमानित बजट 30 से 50 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन सूर्या की सीन फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है. अगर ऐसा होता है तो पहले वीकेंड में इसका कलेक्शन इसके बजट को रिकवर हो सकता है. ऐसे में आसानी से ये फिल्म रामायण की ग्रैंड रिलीज के बीच भी अपना काम निकाल सकती है.

ये भी पढ़ें- Ramayana X Review: ये अलग लेवल का सिनेमा है, मास्टरपीस जनता को कैसी लगी रणबीर कपूर-यश की रामायण?

रामायण से कितने कलेक्शन की उम्मीद?

वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें रणबीर कपूर की रामायण फिल्म की तो इस फिल्म से भी शानदार कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर के दिखा सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म ऐसा कमाल करने वाली देश की पांचवी फिल्म बन सकती है. 5 नवंबर 2026 को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. अब देखने वाली बात होगी कि अपने पहले वीकेंड में ये मूवी कितनी कमाई कर के दिखाती है.

Related Articles

Back to top button