मनोरंजन
Panchayat 5 Trailer: खत्म हुआ इंतजार! ‘पंचायत’ के 5वें सीजन का ट्रेलर रिलीज

Panchayat Season 5 Trailer: ‘पंचायत’ वेब सीरीज के तमाम चाहने वालों को जिस पल का इंतजार था आखिरकर वो पल आ ही गया. ‘पंचायत सीजन 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये सीरीज अगले महीने रिलीज होने के लिए तय है. उससे पहले मेकर्स ने ट्रेलर की सौगात दे दी है. ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि तमाम फुलेरा वासी एक बार फिर से ऑडियंस को खूब हंसाएंगे.
‘पंचायत 5’ रिलीज डेट
‘पंचायत 5’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ये सीजन 3 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. चौथा सीजन जून 2025 में आया था. यानी लगभग डेढ़ साल के इंतजार के बाद मेकर्स पाचवें सीजन की सौगात देने जा रहे हैं, जिसकी एक छोटी सी झलक ट्रेलर के जरिए दिखा दी गई है.
खबर में अपडेट जारी है…




