100 करोड़ का दांव, आ रहा Pitch To Get Rich का सीजन 2, साथ दिखेंगे अक्षय, करण जौहर, अशनीर ग्रोवर और जीनत अमान

Pitch To Get Rich 2: ओटीटी की दुनिया में ग्लैमर और बिजनेस का सबसे बड़ा तड़का लगने जा रहा है. रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिच सीजन 2’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है. फैशन एंटरप्रेन्योर फंड का ये शो 4 दिसंबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगा. इस बार दांव पर पूरे 100 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट पूल लगा है, जिसे पाने के लिए 20 नए फैशन फाउंडर्स और 20 बड़े सेलेब्रिटीज एक ही मंच पर जुटने वाले हैं.
इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार-स्टडेड लाइनअप है. शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, फिल्ममेकर करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शालिनी पासी और अशनीर ग्रोवर एक साथ नजर आएंगे. फैशन की बारीकियों से लेकर बिजनेस के कड़े सवालों तक, इन दिग्गजों के सामने टिकना नए उद्यमियों के लिए आसान नहीं होगा.
20 फैशन फाउंडर्स और ब्रांड्स शामिल
सीजन 2 में 20 उभरते हुए फैशन फाउंडर्स और उनके ब्रांड्स शामिल हुए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में उर्फी जावेद के ‘उर्फी क्रिएशंस’ का नाम भी शामिल है. इसके अलावा सीएचके, बीगली, एक्स्यूड, शेजार, अक्टूबर जयपुर, नैमिश, खादीवाला डिजाइनर, फैश चैट, फरक, सूप बाय सौगत पॉल, सी, मैलिशियस, कॉन्ट्रास्ट बाय पार्थ, मिस्थेल, दिशी, असुका, एलिफेरियोस, ब्लिंग एम्पायर और टर्म्स जैसे ब्रांड्स 100 करोड़ के फंड के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे.
View this post on Instagram
बिजनेस खड़ा करना बिल्कुल अलग खेल है
शो के टीजर में साफ दिख रहा है कि इस बार सिर्फ कपड़ों या डिजाइन की नहीं, बल्कि फाउंडर्स की पर्सनैलिटी और बिजनेस समझ की भी परीक्षा होगी. शो को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, “फैशन की दुनिया ऐसे लोगों से भरी है जिनके पास शानदार नजरिया और बेहतरीन आइडिया है, लेकिन बिजनेस खड़ा करना बिल्कुल अलग खेल है. मुझे ‘पिच टू गेट रिच’ में वह पल सबसे ज्यादा पसंद आता है जब कोई अपना आइडिया टेबल पर रखता है और लोगों को उस पर भरोसा करने के लिए मनाता है. सीजन 2 में बेहद दिलचस्प कहानियां हैं.”




