समंदर से दिखा रोनाल्डो का घर! भारतीय मरीनर बोला- भाई, ये है GOAT का ठिकाना

फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैदान पर खेलते हुए तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी उनके घर की झलक देखी है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें पुर्तगाल के मदिरा (Madeira) की खूबसूरत समुद्री लोकेशन पर बना एक आलीशान नारंगी रंग का घर दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह घर किसी और का नहीं, बल्कि खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है. इस वीडियो को एक भारतीय मरीनर ने अपने समुद्री सफर के दौरान रिकॉर्ड किया है.
वीडियो शेयर करने वाले शख्स का नाम साहिल अकरम है. वह उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं और पेशे से मरीनर हैं. अपने काम के सिलसिले में उन्हें समुद्र के रास्ते अलग-अलग देशों में जाने का मौका मिलता है. इसी दौरान जब उनका जहाज पुर्तगाल के मदिरा इलाके से गुजर रहा था, तब उनकी नजर समुद्र किनारे बने कुछ खूबसूरत घरों पर पड़ी. इनमें एक बड़ा और अलग दिखने वाला नारंगी रंग का विला भी था.
रोनाल्डो के घर का दीदार!
साहिल ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि आज वह दर्शकों को रोनाल्डो का घर दिखाने वाले हैं. इसके बाद वह कैमरा घुमाकर समुद्र के किनारे बसी खूबसूरत जगह दिखाते हैं. चारों तरफ हरियाली, पेड़ और शानदार मकानों के बीच एक नारंगी रंग की बड़ी इमारत नजर आती है. साहिल इसी घर की ओर इशारा करते हुए बताते हैं कि यह पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का घर बताया जाता है.
हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी है. साहिल ने खुद इस घर की पहचान की पुष्टि नहीं की है. उनका कहना है कि उन्हें बताया गया था कि समुद्र किनारे दिखाई देने वाला यह विला रोनाल्डो का है. चूंकि वीडियो जहाज से काफी दूरी से बनाया गया है, इसलिए घर की ज्यादा बारीकियां भी साफ नजर नहीं आतीं.
वीडियो के कमेंट सेक्शन में साहिल ने इसकी लोकेशन फुंचाल (Funchal), मदिरा बताई है. उन्होंने वहीं दोबारा दावा किया कि दिखाई देने वाला घर रोनाल्डो का है. बता दें कि मदिरा रोनाल्डो का जन्मस्थान भी है, इसलिए इस जगह को लेकर फुटबॉल फैंस की दिलचस्पी होना लाजमी है.
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी. कुछ लोग घर की खूबसूरती देखकर हैरान थे, तो कुछ की दिलचस्पी इस बात में थी कि वीडियो रिकॉर्ड करते समय रोनाल्डो घर पर मौजूद थे या नहीं. एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या सच में ये विला मदिरा में रोनाल्डो का है. वहीं एक दूसरे फैन ने मजेदार अंदाज में लिखा कि अगर किसी तरह रोनाल्डो वहां होते तो!
यह भी पढ़ें: ट्रेन में दाल खाते समय यात्री को मिला लोहे का टुकड़ा, आधा खाना खाने के बाद खुली रेलवे की सफाई की पोल!
एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए कहा कि बंदरगाह पर रोनाल्डो का म्यूजियम भी है, वहां जाकर उसे जरूर देखना चाहिए. वहीं एक यूजर ने घर का साइज देखकर लिखा कि ये तो बहुत बड़ा घर है भाई! फिलहाल, वीडियो में दिख रहे घर को लेकर चर्चा जरूर तेज है, लेकिन इसकी पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में इसे रोनाल्डो का घर बताने वाले दावे को फिलहाल दावा ही समझना बेहतर होगा.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




